विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2025 तक पांचवां बड़ा परमाणु संपन्न देश बन जाएगा पाकिस्‍तान: यूएस

By Test2 test2Edited By:
Updated: Thu, 22 Oct 2015 10:04 AM (IST)

पाकिस्तान 2025 तक दुनिया का पांचवा परमाणु संपन्न देश बन जाएगा। बुलेटिन ऑफ दि एटमिक साइंटिस्ट की न्यूक्लियर नोटबुक के मुताबिक पाक के पास मौजूदा समय में 110-130 से परमाणु हथियार हैं।2011 में परमाणु हथियारों की संख्या 90-110 थी।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। पाकिस्तान 2025 तक दुनिया का पांचवा बड़ा परमाणु संपन्न देश बन जाएगा। बुलेटिन ऑफ दि एटमिक साइंटिस्ट की न्यूक्लियर नोटबुक के मुताबिक पाक के पास मौजूदा समय में 110-130 से परमाणु हथियार हैं। 2011में परमाणु हथियारों की संख्या 90-110 थी। विशेषज्ञों का कहना है कि पाक परमाणु कार्यक्रमों से ऐसा लग रहा है कि उसके पास 2025 तक 220 से 250 परमाणु हथियार होंगे।

प्रमाणिक मानी जाने वाली न्यूक्लियर नोट बुक के अनुसार पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु जखीरे में इजाफा कर रहा है। न्यूक्लियर एक्सपर्ट हैंस क्रिस्टेंशन और रॉबर्ट नॉरिस ने बताया कि पाकिस्तान शार्ट रेंज परमाणु मिसाइल के विकास में लगा है, जिससे जंग की हालात में वो भारत का मुकाबला कर सके। भारतीय सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक छोटी अवधि की लड़ाई में इस तरह के मिसाइल प्रयोग में लाए जाते हैं। मंगलवार को पहली बार पाकिस्तान ने घोषित तौर पर कहा था कि भारत की कोल्ड-स्टार्ट डॉक्ट्रिन और किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए उसने छोटे परमाणु हथियार बनाए हैं।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पास मौजूदा समय में परमाणु हथियार ले जाने वाली 6 मिसाइल हैं और वो छोटी दूरी वाली मिसाइल शाहिन 1A और मध्यम रेंज वाली शाहिन-3 के निर्माण में लगा हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान दो क्रूज मिसाइल भी बनाने में जुटा है जिसमें जमीन से दागी जाने वाली बाबर-7 और हवा में दागी जाने वाली हत्फ-8 शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सबमेरीन्स पर परमाणु हथियारों से लैस मिसाइल को डेप्लॉय करने की कोशिश कर रहा है, और इसके लिए पाक ने 2012 नेवल स्ट्रैटिजिक फोर्स कमांड का गठन किया था।

यह भी पढ़ें : भारत को जवाब देने के लिए बनाए परमाणु हथियार-पाक विदेश सचिव

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने किया अमेरिका से किसी तरह के परमाणु करार का इंकार