विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महत्वपूर्ण साझीदार बताकर कैमरन ने भारत को सराहा

By anand rajEdited By:
Updated: Tue, 28 Jun 2016 04:42 AM (IST)

कैमरन ने कहा कि देश ने भले ही यूरोपीय यूनियन से बाहर जाने के लिए वोट किया हो, लेकिन ब्रिटेन को यूरोप या शेष दुनिया की तरफ से मुंह नहीं मोड़ लेना चाहिए।

News Article Hero Image

लंदन (प्रेट्र)। पद छोड़ने की घोषणा कर चुके ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जनमत संग्रह का परिणाम आने के बाद सोमवार को पहली बार संसद को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भारत की 'महत्वपूर्ण साझीदार' बताते हुए सराहना की।

कैमरन ने कहा कि देश ने भले ही यूरोपीय यूनियन से बाहर जाने के लिए वोट किया हो, लेकिन ब्रिटेन को यूरोप या शेष दुनिया की तरफ से मुंह नहीं मोड़ लेना चाहिए। सभी इस बात से सहमत होंगे कि हम सब अपने यूरोपीय पड़ोसियों, उत्तरी अमेरिका के करीबी मित्रों, राष्ट्रमंडल और भारत-चीन जैसे महत्वपूर्ण साझीदारों के साथ हर मुमकिन आर्थिक संबंध रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः ब्रेक्जिट से संबंधित सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खासबात यह रही कि जनमत संग्रह के बाद 10-डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दिए भावुक भाषण के विपरीत कैमरन सोमवार को पूरे भाषण के दौरान काफी हल्के मूड में दिखाई दिए।

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें