विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की मदद से पाक ने बनाए छह परमाणु रिएक्टर

By Sachin kEdited By:
Updated: Mon, 09 Feb 2015 01:33 AM (IST)

चीन के एक मंत्री ने दावा किया है कि पाकिस्तान के छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में चीन ने उसकी मदद की थी। इन छह रिएक्टरों से पाकिस्तान 34 लाख किलोवाट बिजली पैदा कर रहा है। इसके अलावा चीन की योजना पाकिस्तान को दो और परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में

News Article Hero Image

बीजिंग। चीन के एक मंत्री ने दावा किया है कि पाकिस्तान के छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में चीन ने उसकी मदद की थी। इन छह रिएक्टरों से पाकिस्तान 34 लाख किलोवाट बिजली पैदा कर रहा है। इसके अलावा चीन की योजना पाकिस्तान को दो और परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में सहायता देने की है। दोनों रिएक्टर कराची में स्थापित किए जाने हैं।

चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) के उप मंत्री वांग झिआटो ने रविवार को यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चीन अपनी परमाणु तकनीकी पाकिस्तान और अर्जेंटीना को निर्यात कर रहा है। वांग ने कहा कि चीन परमाणु तकनीकी बेचने की नीति पर काम कर रहा है और फिलहाल कई देशों के साथ शुरुआती बातचीत चल रही है।

वांग ने दावा किया कि पाकिस्तान के छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में चीन ने उसकी मदद की थी। इसके अलावा बीजिंग की योजना कराची में 1100 मेगवाट के दो और परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में पाकिस्तान की मदद की है। इस पर 65 करोड़ डालर खर्च होंगे।

इन रिएक्टरों के निर्माण पर पड़ोसी देश भारत के अलावा अमेरिका भी चिंता जता चुका है। दोनों देशों का कहना है कि कराची में प्रस्तावित परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) से मंजूरी नहीं ली गई है। एनएसजी दुनियाभर में परमाणु कार्यक्रमों की निगरानी करता है।
पढ़ेंः पाकिस्तान में क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण