विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की विकास दर घटकर 26 साल के निचले स्तर पर

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 03:36 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 10:05 AM (IST)

चीन के राष्ट्रीय सांख्यकीय ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उसकी आर्थिक विकास दर वर्ष 2015 के मुकाबले 0.2 फीसद कम रही।

चीन की विकास दर घटकर 26 साल के निचले स्तर पर
चीन की विकास दर घटकर 26 साल के निचले स्तर पर

बीजिंग, प्रेट्र। चीन की आर्थिक विकास दर पिछले साल के दौरान घटकर 26 साल के न्यूनतम स्तर पर रह गई। चीन में आंकड़ों को लेकर हेराफेरी सामने आने और अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध छिड़ने की आशंका के बीच गत वर्ष उसकी विकास दर महज 6.7 फीसद रही।

चीन के राष्ट्रीय सांख्यकीय ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उसकी आर्थिक विकास दर वर्ष 2015 के मुकाबले 0.2 फीसद कम रही। उस दौरान विकास दर 6.9 फीसद रही थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में विकास दर सुधरकर 6.8 फीसद हो गई। तीसरी तिमाही में यह दर 6.7 फीसद रही थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने हाल में चीन की आर्थिक विकास दर 6.5 फीसद रहने का अनुमान जारी किया है।

राष्ट्रपति के तौर पर ओबामा ने देशवासियों को आखिरी खत लिख कर कहा 'थैंक्स'

नेशनल डवलपमेंट एंड रिफॉ‌र्म्स कमीशन और एनबीएस के आयुक्त निंग जिझे ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि आइएमएफ के अनुमान के अनुसार चीन दुनिया की सबसे तेज विकास दर से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हो जाएगी। गौरतलब है कि आइएमएफ ने नोटबंदी के बाद भारत की विकास दर अनुमान 7.6 फीसद से एक फीसद घटा दिया था। जिझे ने कहा कि इससे चीन एक बार फिर सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्था होगी।

चीन के ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में चीन की अर्थव्यवस्था कुल 74.41 ट्रिलियन युआन (10.83 ट्रिलियन डॉलर यानी 670 लाख करोड़ रुपये) की है। इसमें सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 51.6 फीसद रही। पिछले वर्षो में चीन का सेवा क्षेत्र विकास दर के मामले में मैन्यूफैक्चरिंग से आगे रहा। चीन में मैन्यूफैक्चरिंग पिछले तीन दशक से वहां की अर्थव्यवस्था का इंजन बना रहा था। चीन का निर्यात दो ट्रिलियन डॉलर का है जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। हालांकि पिछले साल इसमें 7.7 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।

चीन की अर्थव्यवस्था की विकास दर पिछले कुछ वर्षो से धीमी पड़ रही है। यह सामान्य बात होती जा रही है। लेकिन सबसे चिंता की बात यह है कि उत्तर-पूर्वी चीनी प्रांत लियाओनिंग ने स्वीकार किया कि उसने 2011 से 2014 तक विकास दर के आंकड़ों में हेराफेरी की। चीन के चिंता इससे भी है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन आ गया है जिसके साथ व्यापार युद्ध छिड़ने का अंदेशा बना हुआ है।

चीन को घेरने में भारत कामयाब, पनडुब्बियों पर रहेगी पैनी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।