विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया का सबसे पतला ड्रोन, जिसे अाप रख सकते हैं जेब में

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 07:47 PM (IST)

शर्ट की जेब में भी आसानी से आ सकने वाले इस ड्रोन का वजन 75 ग्राम है और यह अक्टूबर 2016 तक बाजार में आने की उम्मीद है।

News Article Hero Image

गुआंगडोन, एजेंसी। चीन ने दुनिया का सबसे पतला ड्रोन विकसित करने में सफलता हासिल की है। शर्ट की जेब में भी आसानी से आ सकने वाले इस ड्रोन का वजन 75 ग्राम है और यह अक्टूबर 2016 तक बाजार में आने की उम्मीद है।

इसका नाम लांगलोग नैनो रखा गया है। यह ड्रोन तह किए जाने पर महज आईफोन 6 प्लस के बराबर हो जाता है। मालूम हो, आईफोन 6 प्लस का आकार 6.23 इंच गुणा 3.07 इंच होता है। ड्रोन को गुआंगडोन राज्य के डोंगगुन स्थित तकनीकी कंपनी ने विकसित किया है।

कंपनी के सीईओ वांग झिलांग के मुताबिक, यह ड्रोन स्मार्टफोन से नियंत्रित हो सकता है। एक बार में यह 12 मिनट तक उ़़ड सकता है और इसके घूम सकने वाले वीडियो से 720 पिक्सल्स वाले एचडी वीडियो बनाए जा सकते हैं।

पढ़ेंः अब ड्रोन कैमरे से की जाएगी गायों की निगरानी