विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की अमेरिका को दो टूक, कहा- दक्षिण चीन सागर पर अपना मुंह बंद रखे अमेरिका

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Thu, 02 Jun 2016 09:31 PM (IST)

दक्षिण चीन सागर पर एक बार फिर चीन ने अमेरिका को आंख दिखाई है। चीन का कहना है कि अमेरिका इस मामले में अपना मुंह बंद ही रखे तो बेहतर है।

News Article Hero Image

बीजिंग (रॉयटर)। दक्षिण चीन सागर के विवादित मुद्दे पर एक बार फिर चीन ने अमेरिका को चुप रहने की नसीहत दे डाली है। चीन ने दो टूक कहा है कि अमेरिका हमें यह न बताए कि उसके समर्थक इस मुद्दे पर क्या राय रखते हैं। इसके साथ ही चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक ने यह भी साफ कर दिया है कि अमेरिका इस मुद्दे पर सामने न ही आए तो बेहतर है। उन्होंने यह बातें अमेरिका से सुरक्षा के मुद्दे पर हुई बातचीत के दौरान कहीं।

गुलबर्ग पर कोर्ट का फैसला सुन जाकिया के छलके आंसू, कहा- 14 वर्ष बाद मिला अधूरा न्याय

भाजपा की शिवसेना को चेतावनी, हमारे अंदरुणी मामलों में न दें दखल

गौरतलब है कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी पोत के आने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उसका कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र न होकर चीन का ही एक हिस्सा है, लिहाजा यहां पर अमेरिकी पोत का आना न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि यह दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ाएगा। वहीं दूसरी और अमेरिका इस जलक्षेत्र में अपने पोत के होने काेे सही ठहराता रहा है।

वक्त रहते पकड़ लिए गए ये आत्मघाती हमलावर नहीं तो हिल जाता जर्मनी

भारत की मदद से बने सलमा डैम को अफगान जनता को सुपुर्द करेंगे मोदी

चीन का दावा है कि दक्षिण चीन सागर का बहुत बड़ा भाग जहां से करीब 5 ट्रिलियन का व्यापार हर वर्ष होता है। इसके बाद भी इसके कुछ हिस्से फिलीपिंस, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रूनी बार-बार दावा करते रहे हैं। अगले सप्ताह में दोनों देशोें के बीच हाईलेवल मीटिंग भी होने वाली है। इस बैठक से पहले ही चीन के उप विदेश मंत्री झेंग जेगुंआंग कह चुके हैं कि चीन अपने क्षेत्र की रक्षा करने केे लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। झेंग ने साफ कर दिया है कि अमेरिका इस क्षेत्र पर अपना दावा करना बंद करे।

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में ये क्या कह बैठींं हिलेरी क्लिंटन