Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत को उकसाने वाला कदम, गुलाम कश्मीर सीमा पर चीन-पाक ने की संयुक्त गश्त

    By anand rajEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2016 07:58 AM (IST)

    एक सौ से ज्यादा उइगरों (मुस्लिमों का एक वर्ग) के आतंकी संगठन आइएस में शामिल होने के लिए गायब होने की खबरों के बाद संयुक्त गश्त शुरू की गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बीजिंग (प्रेट्र)। चीन और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पहली बार सीमा पर संयुक्त गश्त की कवायद शुरू की है। यह गश्त गुलाम कश्मीर से लगने वाली शिनजियांग प्रांत की सीमा पर की जा रही है। यह गश्त एक सौ से ज्यादा उइगरों (मुस्लिमों का एक वर्ग) के आतंकी संगठन आइएस में शामिल होने के लिए गायब होने की खबरों के बाद शुरू की गई है।

    सरकार नियंत्रित मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी मुसलमानों से कहा है कि वे अपने धर्म का उसी तरह निर्वाह करें जैसे कि बाकी चीनी समाज करता है। ऑनलाइन अखबार पीपुल्स डेली ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की सीमा सुरक्षा रेजीमेंट और पाकिस्तान के सीमा पुलिस बल जवानों की संयुक्त गश्त की एक दर्जन फोटो प्रकाशित की हैं। इससे पहले इलाके में चीनी फौज के जवान गश्त किया करते थे।

    अमेरिकी संस्था न्यू अमेरिका फाउंडेशन ने बुधवार को कहा था कि चीन में धर्म संबंधी प्रतिबंधों के विरोध में मुस्लिम आतंकी संगठनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हाल के दिनों में 114 उइगर आइएस में शामिल हुए हैं। उइगर मुसलमान पहले भी लड़ाइयों में शामिल रहे हैं। ऐसे ही एक समूह को सीरिया में पकड़ा भी गया था।

    ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    ये भी पढ़ेंः दुुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    खबरें और भी