विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रष्टाचार मामले में अदालत में पेश हुए जरदारी

By Edited By:
Updated: Thu, 09 Jan 2014 06:12 PM (IST)

कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर गुरुवार को अदालत में पेश हुए।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर गुरुवार को अदालत में पेश हुए।

जरदारी के वकील फारुक एच नाइक ने दलील दी कि उनके मुवक्किल पर अकाउंटिबिलिटी कोर्ट आरोप नहीं लगा सकता। जिसके बाद मामले की सुनवाई 18 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सहायक वकील अमजद इकबाल ने कहा कि 58 वर्षीय जरदारी पर अभियोग के संबंध में अगली सुनवाई के दौरान दलीलें पेश की जाएंगी।

पढ़ें: मुशर्रफ के भाग्य का फैसला कोर्ट करेगी : नवाज शरीफ

अदालत से बाहर निकलने पर जरदारी ने मुस्कुरा कर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के समर्थकों और मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया। भ्रष्टाचार के पांच मामलों में आरोपों का सामना करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत पहुंचे थे। इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जरदारी तीन बार सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर