विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन पहुंचे डोनाल्‍ड ट्रंप ने EU से अलगाव पर खुशी जताई

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Fri, 24 Jun 2016 08:55 PM (IST)

उन्होंने कहा, ब्रिटेन का यूरोपीय यूनियन से वापस आना ऐतिहासिक घटना है। यह बहुत अच्छा कार्य हुआ है।

News Article Hero Image

लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने जनमत संग्रह के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ब्रिटेन का यूरोपीय यूनियन से वापस आना ऐतिहासिक घटना है। यह बहुत अच्छा कार्य हुआ है।

यह खुशी की बात है। ट्रंप आयर्शायर होटल व गोल्फ कोर्स का उद्घाटन करने आए थे। इसे उन्होंने 300 मिलियन डॉलर (दो हजार करोड़ रुपये) में खरीदा है। ट्रंप ने कहा, लोग नाराज हैं। पूरी दुनिया में लोग गुस्से में हैं। अमेरिका में भी ऐसा ही हो रहा है। वे सीमा पर हो रही गतिविधियों से नाराज हैं। वे देश में आ रहे अवांछित लोगों से नाराज हैं।

उन्होंने कहा, वह अमेरिका को एक बार फिर से महान बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप और यूरोपीय यूनियन छोड़ने के अभियानकर्ताओं के मुद्दे मिलते-जुलते थे। इसलिए शुरू से ट्रंप इस मांग का समर्थन कर रहे थे। ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका और बेटा एरिक भी इस कारोबारी दौरे पर आए हैं।

ट्रंप की स्कॉटलैंड से कारोबारी रिश्ते की शुरुआत दस साल पहले तब हुई थी जब उन्होंने अपनी मां को समर्पित कार्य करने की घोषणा की थी। ट्रंप की मां मूल रूप से स्कॉटलैंड की थीं। ट्रंप का ब्रिटेन में यह पहला गोल्फ रिसोर्ट है। अमेरिका में उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा गोल्फ रिसोर्टों का निर्माण कराया है, जिनका वह व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

वर्जिन नहीं थी वो तो उसने कर दिया 150 लड़कियों से रेप

वायरल हुआ वीडियो, युवती ने बीच सड़क पर उतारे कपड़े, लग गया जाम