विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पृथ्वी के जुड़वां ग्रह की हुई खोज

By Edited By:
Updated: Tue, 07 Jan 2014 08:19 PM (IST)

खगोलविदों ने 200 प्रकाश वर्ष दूर एक अन्य सौरमंडल में पृथ्वी के जुड़वां ग्रह की खोज की है। इसका नाम केओआइ-314 सी है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। खगोलविदों ने 200 प्रकाश वर्ष दूर एक अन्य सौरमंडल में पृथ्वी के जुड़वां ग्रह की खोज की है। इसका नाम केओआइ-314 सी है।

आश्चर्यजनक रूप से इस ग्रह का भार तो पृथ्वी जितना ही है, लेकिन इसका व्यास पृथ्वी से 60 प्रतिशत बड़ा है। इससे पता चलता है कि इस ग्रह पर बहुत सघन गैसीय वातावरण होगा। हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डेविड किपिंग ने बताया, ' इस ग्रह का भार पृथ्वी जितना ही हो सकता है, लेकिन यह निश्चित रूप से पृथ्वी जैसा ही नहीं है।' खगोलविदों की टीम ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर अंतरिक्षयान से प्राप्त डेटा के आधार पर इस ग्रह के लक्षणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। टीम का अनुमान है कि इस ग्रह का तापमान 104 डिग्री सेल्सियस होगा जो कि जीवित रहने के लिए जरूरी तापमान से बहुत अधिक है। किपिंग ने इस खोज को अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की बैठक में प्रस्तुत किया।

जानिए क्या है जीरो ग्रैविटी ?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर