विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलेप्पो में लोगों की दयनीय स्थिति, अंधेरे में डूबा पेरिस का एफिल टावर

By Monika minalEdited By:
Updated: Thu, 15 Dec 2016 09:53 AM (IST)

सीरिया के अलेप्पो में स्थानीय लोगों की दयनीय स्थिति को देखते हुए और उनके प्रति समर्थन जताते हुए बुधवार को पेरिस में एफिल टावर की लाइट्स बंद रखी गईं।

News Article Hero Image

पेरिस (एएफपी)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आकर्षण का केंद्र एफिल टावर बुधवार रात पूरी तरह अंधेरे में डूब गया। सीरिया के अलेप्पो शहर में पीड़ित नागरिकों के लिए ऐसा किया गया। अलेप्पो के प्रति समर्थन जताते हुए एफिल टावर की लाइट्स को बुधवार को बंद कर दिया गया।

पेरिस की मेयर एन्नी हिडाल्गो ने ट्वीट कर बताया कि अलेप्पो में नागरिकों की असहनीय स्थिति है, जिसके समर्थन में रात 8 बजे (पेरिस के समयानुसार) एफिल टावर की लाइट्स को ऑफ कर दिया जाएगा।

लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हुए नए समझौते के तहत पूर्वी अलेप्पो से आम लोगों और विद्रोहियों को उत्तरी सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में जाने की अनुमति देनी थी। रूस द्वारा सीजफायर के बाद ऐसी उम्मीद थी कि पूर्वी अलेप्पो में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सीरिया के समर्थन में आए रूस ने बताया कि विद्रोहियों ने समझौते का उल्लंघन किया। इसके बाद सीरिया की सेना ने दोबारा फायरिंग शुरू की।

टावर की बत्तियां बंद होने से पहले हिडाल्गो ने अपने बयान में कहा कि अलेप्पो में लोग पीड़ित हैं। अलेप्पो निवासियों के समर्थन में बुधवार को पेरिस में सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन भी किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल कपड़े पहने थे, जिसके माध्यम से वे सीरिया के इस शहर में खून-खराबे को दर्शा रहे थे।

अलेप्पो में जंग जारी, डेढ़ लाख लोग अब भी फंसे

पूर्वी अलेप्पो से 13 हजार नागरिक बाहर निकले, 700 आतंकियों ने सेना के सामने किया सरेंडर