विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिल क्लिंटन से अफेयर की खबरों को अभिनेत्री हर्ले ने बताया झूठा

By Edited By:
Published: Thu, 06 Feb 2014 06:05 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2014 07:03 PM (IST)

ब्रिटिश अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ अपने अफेयर की खबरों को बेबुनियाद बताया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। ब्रिटिश अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ अपने अफेयर की खबरों को बेबुनियाद बताया है। दरअसल अभिनेत्री के पूर्व प्रेमी टॉम सिजमोर ने हाल में दावा किया था कि हर्ले और क्लिंटन के बीच एक साल तक अफेयर चला था।

हर्ले ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'मेरे और बिल क्लिंटन के बारे में बनाई जा रही सभी खबरें झूठी हैं। मेरे वकील इन्हें देख रहे हैं।' इसके बाद उन्होंने लिखा, इस तरह की खबरों से उनका पूरा दिन खराब हो गया। हाल ही में रडार ऑनलाइन को मिले एक टेप में सिजमोर को हर्ले और क्लिंटन के अफेयर के बारे में बातें करते हुए सुना जा सकता है। बकौल सिजमोर ,'वर्ष 1998 में ह्वाइट हाउस में 'सेविंग प्राइवेट रयान' की स्क्रीनिंग के दौरान मैंने ही हर्ले को क्लिंटन से मिलवाया था। क्लिंटन ने तुरंत हर्ले से उनका फोन नंबर लिया था। उन्होंने हर्ले को रात में फोन करके बताया था कि वह उन्हें लेने के लिए प्राइवेट प्लेन भेज रहे हैं।'

बिल क्लिंटन के ट्विटर पर चार लाख फॉलोवर

ड्रग और नशे के आदी टॉम ने हालांकि बाद में अपनी बात से पलटते हुए हफपोस्ट लाइव को बताया, 'हर्ले और क्लिंटन के बारे में बातें रिकॉर्ड करने के दौरान वह काफी नशे में थे। मैं कभी पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन से नहीं मिला हूं। मुझे नहीं पता कि हर्ले उन्हें जानती है कि नहीं। मैं नहीं कहता कि मैंने अपनी टेप में यह सब बातें नहीं कही है लेकिन मैं नशे में था और मुझे कुछ भी याद नहीं।' वर्ष 1992 में फिल्म 'पैसेंजर 57' की शूटिंग के दौरान हर्ले और सिजमोर एक दूसरे के करीब आए थे। हर्ले इस समय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न के साथ रिश्ते में हैं। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हर्ले की पहली शादी भारतीय मूल के कारोबारी अरुण नायर के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।