यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एफबीआइ ने 1993 में लादेन से किया था संपर्क
अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो [एफबीआइ] ने ओसामा बिन लादेन से सीधे संपर्क में रहने के लिए अपना एक सूत्र वर्ष 1993 में रखा था, जिसने ये बताया था कि लादेन अम ...और पढ़ें

वाशिंगटन। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो [एफबीआइ] ने ओसामा बिन लादेन से सीधे संपर्क में रहने के लिए अपना एक सूत्र वर्ष 1993 में रखा था, जिसने ये बताया था कि लादेन अमेरिका में वित्तीय आतंकी हमले की फिराक में था।
वाशिंगटन टाइम्स [डब्ल्यूटी] ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह जानकारी इतनी सटीक थी कि तब एफबीआइ को लॉस एंजलिस में मेसोनिक लॉज के खिलाफ एक आतंकी साजिश को नाकाम करने में मदद मिली थी। अखबार ने यह रहस्योद्घाटन एक रोजगार विवाद मामले में अदालती गवाही से किया। लॉस एंजलिस एफबीआइ के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी एडवर्ड जे कूरन ने अदालत को बताया कि मेरी जानकारी में एफबीआई का वह सूत्र अलकायदा के सीधे संपर्क में था। कूरन में ये बात अदालत में एफबीआई के खिलाफ उसके पूर्व एजेंट बसीम युसुफ द्वारा दायर मुकदमे में बतायी थी।
पढ़ें : लादेन के मारे जाने की तस्वीरों को नष्ट करने की हुई थी कोशिश
एडवर्ड ने यह गवाही 2010 में एक अदालत में दी थी। जिस समय उनकी गवाही हुई, उस वक्त अदालत को खाली करा दिया गया था। वाशिंगटन टाइम्स के अनुसार, एफबीआई के इस सूत्र के बारे में आधिकारिक जानकारी रिकार्डो से वर्ष 2001 में ही गायब कर दी गयी। वास्तव में यह जानकारी न तो कांग्रेस की विभिन्न समीक्षाओं और न ही 9/11 आयोग की रिपोर्ट में है जो अपने आप में एक रहस्य है।

