विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस आतंक मुक्त, तीनों आतंकी ढेर, चार बंधक भी मारे गए

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sat, 10 Jan 2015 09:55 AM (IST)

पेरिस में शार्ली अब्दो के दफ्तर में नरसंहार करने वाले अलकायदा के दो आतंकी भाइयों समेत तीन आतंकियों को फ्रांस के सुरक्षा बलों ने गोलीबारी करके मार गिराया। लेकिन कमांडो कार्रवाई के बीच पेरिस की सुपरमार्केट में चार बंधकों की भी मौत हो गई। बंधक प्रकरण में शामिल एक महिला

News Article Hero Image

पेरिस। पेरिस में शार्ली अब्दो के दफ्तर में नरसंहार करने वाले अलकायदा के दो आतंकी भाइयों समेत तीन आतंकियों को फ्रांस के सुरक्षा बलों ने गोलीबारी करके मार गिराया। लेकिन कमांडो कार्रवाई के बीच पेरिस की सुपरमार्केट में चार बंधकों की भी मौत हो गई। बंधक प्रकरण में शामिल एक महिला आतंकी फरार है।

पिछले तीन दिनों में पेरिस में शार्ली अब्दो नरसंहार से लेकर शुक्रवार की कमांडो कार्रवाई तक कुल 23 लोग मारे गए। फ्रांस में आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों के 88 हजार जवान लगे थे। फिर शुक्रवार को पेरिस में एक साथ दो स्थानों पर स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजे से शुरू हुई कमांडो कार्रवाई से लोगों को आतंकी दहशत से राहत मिली।

शार्ली अब्दो के हमलावर अलकायदा से प्रशिक्षित सगे भाइयों शेरिफ काउशी (32) और साद काउशी (34) का दोनों बंधक वारदातों से सीधा संबंध था जिन्हें देर रात मार गिराया गया। एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि काउशी भाइयों को यमन में अलकायदा ने प्रशिक्षण मिला था। अमेरिका में संदिग्धों की सूची में इनका नाम कई बरसों से था।

आतंकी भाइयों का छापेखाने पर था कब्जा

शार्ली अब्दो में 12 लोगों का नरसंहार करने वाले भाइयों शेरिफ काउशी और साद काउशी को फ्रांस के सुरक्षा बलों ने देर रात भारी गोलीबारी और विस्फोटों के बीच मार गिराया। शुक्रवार की सुबह काउशी भाई फुगेट कार से फरार थे। फिर दोनों आतंकी दामार्तिन एल गोल के छपाई कारखाने में घुसे और वहां एक महिला को सुबह से रात तक बंधक बनाए रखा। बंधक और प्रिंटिंग कंपनी की निदेशक मिशेल कैटलानो को मुक्त करा लिया गया है।

सुपरमार्केट में मारे गए बंधक और आतंकी

पेरिस के विंसकेंस स्थित यहूदियों की कोशर सुपरमार्केट में बंधक बनाने वाले आतंकी अमेडी काउलीबेली (32 वर्ष) को कमांडो कार्रवाई में मार गिराया। दोनों तरफ से गोलीबारी और विस्फोटों में पांच में से चार बंधकों की मौत हो गई। एक बंधक को भागकर बाहर आते देखा गया।

इसी बीच महिला आतंकी हयात बॉरमेडिन (26) फरार हो गई। पेरिस में बृहस्पतिवार की सुबह बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस अफ्रीकी मूल के जिस बंदूकधारी ने महिला पुलिस कर्मी को मौत के घाट उतारा था, शुक्रवार की शाम पूर्वी पेरिस के विंसकेंस स्थित यहूदियों की कोशर सुपरमार्केट में उसी ने गोलीबारी की थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

बंधक वारदातों में आपसी संबंध

पुलिस का कहना है कि सुपरमार्केट के हमलावर अमेडी काउलीबेली का दोनों आतंकी भाइयों से संबंध था। काउलीबेली ने फ्रांस के जांचकर्ताओं से सुलह वार्ता के दौरान काउशी भाइयों को छोडऩे की शर्त रखी थी। काउलीबेली 2010 में जेल तोडऩे की साजिश में शेरिफ काउशी के साथ था। दोनों जेहादी जामेल बेघल से भी मिले थे।

सामने आई खून से सने शार्ली एब्दो की पहली तस्वीरें

पढ़ें: फ्रांस की मैगजीन शार्ली हेब्दो का रहा है विवादों से पुराना नाता

पढ़ें: आस्ट्रेलिया को भारत में आतंकी हमले का अंदेशा

फ्रांस की पत्रिका के दफ्तर पर आतंकी हमला, 12 की मौत

चार्ली हेब्दो के संपादक ने कहा था, 'घुटनों के बल जीने से अच्छा है मरना'

कार्टूनिस्ट के हत्यारे को 51 करोड़ देने को याकूब तैयार