विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगल पर जाने के लिए 44 भारतीयों का चयन

By Edited By:
Updated: Thu, 08 May 2014 06:42 PM (IST)

मंगल ग्रह के एक महत्वाकांक्षी निजी मिशन के लिए 705 लोगों का चयन किया गया है। इसमें 17 महिलाओं समेत 44 भारतीय भी शामिल हैं। मिशन के तहत लाल ग्रह पर कॉलोनी बसाने के लिए चार लोगों को वर्ष 2024 में भेजा जाएगा।

News Article Hero Image

लंदन। मंगल ग्रह के एक महत्वाकांक्षी निजी मिशन के लिए 705 लोगों का चयन किया गया है। इसमें 17 महिलाओं समेत 44 भारतीय भी शामिल हैं। मिशन के तहत लाल ग्रह पर कॉलोनी बसाने के लिए चार लोगों को वर्ष 2024 में भेजा जाएगा।

नीदरलैंड के गैर लाभकारी संगठन मार्स वन ने घोषित किया कि दुनिया भर के उम्मीद लगाए बैठे 353 लोगों को चयन कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है। गत दिसंबर में पहले दौर में दो लाख से अधिक आवेदकों में से 1058 का चयन किया गया था। ये लोग मंगल की सरजमीं पर मानव जीवन की बुनियाद रखने के इच्छुक हैं।

दुनिया के 140 देशों के लोगों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के दूसरे दौर में मार्स वन मिशन के लिए अब 44 भारतीयों सहित सिर्फ 705 शेष रह गए हैं। भारतीय इच्छुकों में दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, पुणे और तिरुअनंतपुरम जैसे शहरों के लोग शामिल हैं। शेष लोगों के साथ मार्स वन चयन समिति साक्षात्कार करेगी।

नासा रोवर ने भी खींची अपनी सेल्फी