विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FPCCI ने दी भारत से सभी व्‍यापारिक संबंध खत्‍म करने की धमकी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2016 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 02:59 PM (IST)

फेडरेशन ऑफ पाकिस्‍तान चैबंर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री ने धमकी दी है कि यदि हालात जल्‍द ही नहीं सुधरे तो वह भारत के सा‍थ सभी व्‍यापारिक संबंध खत्‍म कर लेगा।

News Article Hero Image

कराची (पीटीआई)। पाकिस्तान एक ओर जहां सीमा पर लगातार संघर्षविराम उल्लंघन कर रहा है, वहीं आंखें दिखाने से भी बाज नहीं आ रहा है। भारत पर संघर्षविराम उल्लंघन का आरोप लगाने के बाद अब पाकिस्तान भारत से सभी तरह के व्यापारिक संबंधों को खत्म करने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चैबंर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FPCCI) ने इस बात का संकेत दिया है कि यदि माहौल नहीं सुधरा तो वह यह कदम भी उठाने से नहीं हिचकेगा।

अखबार ने एफपीसीसीआई के अध्यक्ष अब्दुल रॉफ आलम के हवालेे से लिखा है कि पाकिस्तान भारत के साथ व्यापार करने को लेकर मजबूर नहींं है। उन्होंने मौजूदा स्थिति के लिए भारत को ही दोषी मानते हुए कहा है कि देश केे सभी व्यापारी इस फैसले के खिलाफ नहीं है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में भारत के साथ संबंधों को जारी नहीं रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सार्क चैबंर्स ऑफ कॉमर्स में न जाने के अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। इस मौकेे पर उन्होंने चीन के सहयोग से बन रहे बिजनेस कॉरिडोर और कालाबाग बांध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही परियोजनाओं पर काफी विवाद हो रहा है जिससे देश की साख को नुकसान पहुंचा है। हालांकि उन्होंने माना कि चीन के सहयोग से बन रहा बिजनेस कॉरिडाेर गेम-चेंजर का काम करेगा। उन्होंने इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

नौशेरा, पल्लनवाला और सुंदरबनी में पाक रेंजर्स ने शुरू की भारी गोलाबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।