विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमन में सैन्य बस पर हमला, नौ की मौत

By Edited By:
Updated: Sun, 15 Jun 2014 01:41 PM (IST)

यमन में दो बंदूकारियों ने एक सैन्य वाहन पर हमला कर कम से कम नौ लोगों की हत्या कर दी और अन्य 10 को घायल कर दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अदन। यमन में दो बंदूकारियों ने एक सैन्य वाहन पर हमला कर कम से कम नौ लोगों की हत्या कर दी और अन्य 10 को घायल कर दिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश हथियारबंद हमलावरों ने सशस्त्र बलों के बस पर घात लगाकर हमला किया जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जिसमें उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। बस पर हमला उस समय हुआ जब सेना और चिकित्सा अधिकारियों को अस्पताल ले जाया जा रहा था।

गौरतलब है कि यमन में अल कायदा आतंकियों की गहरी पैठ है और ये ही सैनिकों पर लगातार हमले कर देश को अस्थिर करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

पढ़ें : अल कायदा का यमन के शहर में हमला, 31 मरे