Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अफ़ग़ानिस्तान में आईएस लड़ाकों की देखरेख कर रहा है हाफिज सईद

    By anand rajEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2016 10:01 PM (GMT+05:30)

    हाफिज सईद ने बुरहान वानी के एनकाउंटर पर भी भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ काफी जहर उगला था ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    काबुल। पूर्व लश्कर प्रमुख हाफिज सईद अब अफ़ग़ानिस्तान में आईएस लड़ाकों के हमलों की देखरेख कर रहा है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने हाफिज सईद पर जारी एक बयान में इस बात पुष्टि की। अफगान, पाकिस्तान और नाटो के अधिकारियों के बीच त्रिपक्षीय उच्च स्तरीय सैन्य बैठक के दौरान इस बात का खुलासा हुआ।

    बता दें कि हाफिज सईद 26/11 हमलों का मुख्य आरोपी है। भारतीय खूफिया एंजिसियों को हाफिज के भारत के खिलाफ षड्यंत्र करने के सबूत मिलते रहते हैं। भारत ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर हाफिज के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हाफिज और उसके संगठन जमात-उद-दावा पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद इसके हाफिज आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता नजर आता है।

    हाफिज सईद ने बुरहान वानी के एनकाउंटर पर भी भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ काफी जहर उगला था।

    ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें