विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत और US के बीच हुए समझौते से तिलमिला उठा हाफिज सईद, दिया ये बयान

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Thu, 08 Sep 2016 09:12 AM (IST)

हाफिज सईद ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मतभेद हैं और भारत और पाकिस्तान के बीच मनमुटाव है ऐसे में चीन के आर्थिक कॉरीडोर की वजह से अमेरिका और भारत के हित आपस में मिल रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई और पठानकोट हमलों का मास्टरमाइंड और जमात-उत-दावा का सरगना हाफिज सईद भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती दोस्ती से बौखलाया हुआ है। लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन की स्थापना करने वाले हाफिज सईद ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच हुए नए समझौते पाकिस्तान और चीन के खिलाफ है।

हाफिज सई ने सिर्फ इतना ही नहीं, उसने इस समझौते को सिर्फ चीन और पाकिस्तान के खिलाफ तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि पूरे इस्लामी वर्ल्ड से जोड़ते हुए उसके खिलाफ बता दिया। उसने कहा कि ये समझौता पूरे मुस्लिम समाज के खिलाफ है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच हुई साझेदारी पाकिस्तान में बन रहे चीन के आर्थिक कॉरीडोर के खिलाफ है। हाफिज सईद ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मतभेद हैं और भारत और पाकिस्तान के बीच मनमुटाव है ऐसे में चीन के आर्थिक कॉरीडोर की वजह से अमेरिका और भारत के हित आपस में मिल रहे हैं।

पढ़ें- कश्मीरी आतंकियों के लिए चंदा जुटा रहा लश्कर संस्थापक हाफिज सईद