विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूएन में अमेरिकी राजदूत के लिए हेली की पुष्टि अगले सप्ताह

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Updated: Thu, 12 Jan 2017 08:54 PM (IST)

साउथ कैरोलिना की भारतीय-अमेरिकी गवर्नर हेली की पुष्टि सुनवाई 18 जनवरी को होगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए होने जा रही पुष्टि सुनवाई में निक्की हेली कांग्रेस पैनल के सामने अगले सप्ताह पेश होंगी। साउथ कैरोलिना की भारतीय-अमेरिकी गवर्नर हेली की पुष्टि सुनवाई 18 जनवरी को होगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

नियुक्ति की पुष्टि होने के बाद 44 वर्षीया बेटी हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जा बसे थे। अमेरिका में किसी राष्ट्रपति प्रशासन में कैबिनेट रैंक हासिल करने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी।

ट्रंप और विवाद का है चोली दामन का साथ

सीनेट की विदेशी संबंध समिति के चेयरमैन सीनेटर बॉब कॉर्केर ने एक बयान में पुष्टि सुनवाई की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत पद पर हेली के मनोनयन की पुष्टि पर 18 जनवरी को विचार किया जाएगा। पुष्टि के बाद संयुक्त राष्ट्र में वह समांथा पावर की जगह लेंगी।

ट्रंप प्रशासन अमेरिका में कारोबारी वीजा की शर्ते कड़ी करेगा

किसी अमेरिकी स्टेट की पहली भारतीय-अमेरिकी महिला गवर्नर बनने के साथ ही वह इतिहास रच चुकी हैं। लुसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल के बाद हेली गवर्नर चुनी जाने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं।

सत्ता संभालने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप और सीआइए में तनातनी