विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप समर्थकों को बेकार बताने पर हिलेरी ने जताया खेद

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Mon, 12 Sep 2016 08:47 AM (IST)

चुनाव प्रचार के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का दांव उलटा पड़ गया है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, एपी/प्रेट्र। चुनाव प्रचार के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का दांव उलटा पड़ गया है। हिलेरी ने ट्रंप के आधे समर्थकों को बेकार लोगों की फौज करार दिया। इस बात पर ट्रंप ने कड़ी आपत्ति जताई, कहा- वह हजारों लोगों के किन मायनों में बेकार कह रही हैं, स्पष्ट करें ?

देश में लोगों को बेकार करने वाली नीतियों के लिए जिम्मेदार कौन है? देर से ही सही लेकिन हिलेरी की लाखों अमेरिकियों के बारे में असली सोच सामने आई। ट्रंप ने कहा, ऐसी उम्मीदवार कैसे राष्ट्रपति संभाल सकती है, जिसकी अमेरिकियों के बारे में ऐसी निचले स्तर की सोच हो ?

पढ़ेेंः डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को ओबामा से बेहतर नेता बताया

बयान पर व्यापक प्रतिक्रिया देखते हुए हिलेरी ने अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा, वह कुछ लोगों के बारे में बात करते हुए उसमें बड़े समूह को शामिल कर बैठीं। यह उनकी गलती थी। इसके लिए वह खेद जताती हैं। वास्तव में वह ट्रंप को चंदा देने वालों के विषय में बात कर रही थी।

पढ़ेंः अमेरिकी सेना में ज्यादा लोकप्रिय हैं डोनाल्ड ट्रंप