विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को अशिक्षित और अयोग्य बताया

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2016 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2016 07:59 AM (IST)

डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को मानसिक तौर पर अयोग्य करार दिया।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिका के चुनाव में शीर्ष स्तर पर व्यक्तिगत हमले जारी हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अशिक्षित और राष्ट्रपति पद के लिए मानसिक रूप से अयोग्य करार दिया है। जबकि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी और ट्रंप की तुलना करते हुए उन्हें भविष्य और भूतकाल की सोच वाला बताया। चुनाव प्रचार के सिलसिले में दोनों पहली बार मंच पर साथ थे।

ये भी पढ़ें- 'ब्रेक्सिट' पर क्लिंटन ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप पर बनायी बढ़ाई बढ़त

नॉर्थ कैरोलिना की सभा में हिलेरी ने कहा कि ट्रंप अमेरिकी सेनाओं के कमांडर इन चीफ की भूमिका के लिए बिल्कुल अयोग्य हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी के रूप में हम व्यक्तिगत पसंद वाले नहीं बल्कि सामूहिक पसंद वाले कार्य करते हैं। हम साथ मिलकर खड़े होते हैं, क्योंकि इससे एकजुटता का संदेश जाता है। ऐसा ही राष्ट्रपति के तौर पर बराक ओबामा ने किया। उन्होंने कठिन, यहां तक कि कई अलोकप्रिय निर्णय भी लिए लेकिन वे फैसले देशहित में किए गए।

ये भी पढ़ें- 'हिलेरी क्लिंटन ने परमाणु करार के लिए अमर सिंह से लिए थे लाखों डॉलर'

हिलेरी ने बताया कि ओबामा के साथ निर्णय के समय बैठकर उन्होंने देखा कि राष्ट्रपति को कितनी प्रतिबद्धता दिखानी पड़ती है। अमेरिका का राष्ट्रपति केवल एक देश का नेता नहीं होता बल्कि वह पूरी दुनिया का नेता होता है। इस दौरान उन्होंने ओसामा बिन लादेन पर कार्रवाई का भी जिक्र किया। हिलेरी ने ट्रंप द्वारा सद्दाम हुसैन की प्रशंसा किए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा व्यक्ति सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर बन गया तो कितना खतरा बढ़ जाएगा ?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।