विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में नष्ट की गई हिंदू मूर्तियां

By Edited By:
Updated: Sun, 19 Jan 2014 07:51 AM (IST)

बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले में शनिवार को कुछ लोगों ने एक हिंदू मंदिर पर हमला कर कई मूर्तियों को नष्ट कर दिया।

News Article Hero Image

ढाका। बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले में शनिवार को कुछ लोगों ने एक हिंदू मंदिर पर हमला कर कई मूर्तियों को नष्ट कर दिया।

बीडी न्यूज 24 डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक एक श्रद्धालु ने बताया कि नजीरपुर क्षेत्र के पास स्थित मंदिर में सुबह मूर्तियों के टुकड़े पाए गए। मंदिर पर हमला करने वाले लोगों ने मूर्तियों के टुकड़ों को मंदिर के प्रांगण में फेंक दिया था। पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन और जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने घटनास्थल का दौरा किया। नजीरपुर पुलिस के प्रभारी अधिकारी ए खलेक ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मंदिर को अपवित्र करने के पीछे किन लोगों का हाथ है।

पढ़ें: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले जारी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर