विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाफिज सईद की पाक सरकार को चेतावनी, रद करो राजनाथ सिंह का दौरा

By Atul GuptaEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2016 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 12:12 PM (IST)

भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि सार्क सम्मेलन के इतर राजनाथ सिहं और पाकिस्तानी नेताओं के बीच कोई भी द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी।

News Article Hero Image

लाहौर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पाकिस्तान दौरे की खबर सुनकर पाकिस्तान के आतंकी संगठन तिलमिला गए हैं। राजनाथ सिंह अगले हफ्ते सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद जा रहे हैं। राजनाथ सिंह के दौरे का पाकिस्तान के आतंकी संगठन खुलकर विरोध कर रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सरेआम पाकिस्तान सराकर को कह रहे हैं कि वो राजनाथ सिंह का दौरा रद्द कर दे।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान न आने दिया जाए। हाफिज सईद ने कहा कि अगर राजनाथ सिंह को पाकिस्तान आने दिया जाता है तो इसके विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन होगा। राजनाथ सिहं को सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 3 अगस्त को पाकिस्तान जाना है।

रविवार को लाहौर में आयोजित एक रैली में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाउद्दीन ने भी राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पाकिस्तान को ही चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर में मासूम लोगों का खून बहाने के लिए सेना भेज रहे हैं और पाकिस्तान सरकार उनका स्वागत कर रहा है।

दूसरी तरफ भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि सार्क सम्मेलन के इतर राजनाथ सिंह और पाकिस्तानी नेताओं के बीच कोई भी द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी। हालांकि गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह पाकिस्तान से भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा ना देने और पठानकोट हमले की जांच में तेजी लाने की अपील करेंगे जिसे पाक स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत पर दुख जताया था जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी बढ़ गई थी। उन्होंने ये भी कहा था कि एक दिन कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा जरूर बनेगा। पाक प्रधानमंत्री के इस बयान पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा था कि पाक प्रधानमंत्री का ये सपना कभी पूरा नहीं होगा।

पढ़ें- लाहौर: बीएसएफ-पाक रेंजर्स मीटिंग में घुसपैठ रोकने पर हुई चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।