Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आईएस से जुड़े थे चर्च मेंं हमला करने वाले दोनों आतंकी: ओलांद

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 06:17 PM (IST)

    उत्‍तरी फ्रांस के एक चर्च में घुसे दो हमलावरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया हैै। हमलावरों ने इससे पहले अगवा किए गए पादरी की गला काटकर हत्‍या कर दी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पेरिस (रॉयटर)। फ्रांस के चर्च में घुसे दो हमलावरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। आज हुई इस घटना में दो हमलावरों ने चर्च में घुसकर वहां मौजूद एक पादरी समेत कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक बाद में हमलावरों ने पादरी की गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए दोनों हमलावरों को मार गिराया। चर्च में मौजूद दो हमलावरों में से एक के पास चाकू था। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने कहा है कि चर्च के हमलावरों ने खुद को आईएस हमलावर बताया था।

    फ्रांस मीडिया की जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तरी फ्रांस के रुऐन शहर के निकट हुई है, जहां चर्च में मौजूद कुछ लोग प्रार्थना कर रहेे थे। तभी हमलावर चर्च के अंदर घुस गए और पादरी समेत अन्य लोगों को अगवा कर लिया। पुलिस के मुताबिक घटना के समय चर्च में करीब छह लोग मौजूद थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर चर्च के पिछले गेट से अंदर घुसे थे। उसी वक्त उन्होंने वहां कुुछ लोगों को बंधक बंना लिया था। इसी दौरान चर्च से एक नन भाग निकलने में सफल हुई और उसने बाहर जाकर इस घटना की जानकारी दी।