विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजा में संघर्ष के बावजूद समझौते की आस

By Edited By:
Published: Tue, 26 Aug 2014 08:45 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 08:48 AM (IST)

गाजा पट्टी में संघर्ष के बावजूद शांति समझौते की आस फिर जगी है। मिस्र ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए काहिरा बुलाया है। संघर्ष के 4

News Article Hero Image

गाजा। गाजा पट्टी में संघर्ष के बावजूद शांति समझौते की आस फिर जगी है। मिस्र ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए काहिरा बुलाया है। संघर्ष के 49वें दिन सोमवार को भी गाजा में इजरायली सेना ने बम बरसाए। इन हमलों में आठ फलस्तीनी मारे गए। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 2,200 के करीब पहुंच चुकी है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने रविवार देर रात बताया कि उनकी सरकार ने नया संघर्ष विराम प्रस्ताव तैयार किया है। इस बारे में दोनों पक्षों से संपर्क साधा गया है।

एक फलस्तीनी अधिकारी ने काहिरा में कहा कि अस्थायी संघर्ष विराम के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि राहत और पुनर्निर्माण सामग्री भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विवादित बिंदुओं पर एक माह में बातचीत पूरी कर ली जाएगी। अब हमें इस प्रस्ताव पर इजरायल के जवाब का इंतजार है। गाजा के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि रविवार आधी रात से ही उत्तरी गाजा पर हो रहे हवाई हमलों में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ गाजा की ओर से इजरायल पर 38 रॉकेट दागे गए।

इस बीच मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में इजरायल की सीमा से सटे इलाके में सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आतंकियों को मार गिराया और उनके 32 ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस हमले में आतंकवादियों के एक अस्पताल और हथियार बनाने के कारखाने को भी नष्ट कर दिया गया।

पढ़ें: इजरायली हमले में 13 मंजिला इमारत ध्वस्त, 12 की मौत

पढ़ें: भारत को उठाना होगा दक्षिण चीन सागर की आजादी का जिम्मा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।