विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानव तस्‍करों के चंगुल में फंसी कार्ला से चार साल में 43 हजार बार हुआ रेप

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 11 Nov 2015 01:41 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 11 Nov 2015 02:47 PM (GMT+05:30)

अमेरिका और मैक्‍िसको में मानव तस्‍करों ने हजारों लड़कियों की जिंदगी नर्क बना दी है। इसका खुलासा हाल ही में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैक्सिको सिटी। अमेरिका और मैक्िसको में मानव तस्करों ने हजारों लड़कियों की जिंदगी नर्क बना दी है। इसका खुलासा हाल ही में बचाई गई मैक्सिको सिटी की रहने वाली कार्ला जैसिंटो ने किया है। उन्होंने बताया कि चार साल तक हर रोज 30 बार उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। इतने समय में करीब 43 हजार 200 बार मेरा रेप किया गया।

कार्ला ने कहा कि उसे बचपन में ही मां ने छोड़ दिया था। पांच साल की उम्र में एक रिश्तेदार ने यौन शोषण किया। कार्ला ने कहा कि जब मैं 12 साल की थी, तब एक तस्कर मुझे प्यार के सब्जबाग दिखाकर अपने साथ ले गया।

मानव तस्करी इतना आकर्षक व्यापार हो गया है कि इसमें सेंट्रल मेक्िसको की अटलांटा और न्यूयॉर्क जैसे शहरों के बीच कोई सीमा नहीं है। अमेरिका व मैक्िसको, दोनों जगह के अधिकारी वर्षों से सेंट्रल मैक्िसको के एक कस्बे को मानव तस्करी के बड़े स्रोत के रूप में चिह्नित करते रहे हैं।

यही वो इलाका है, जहां पीड़ितों को जबरन वेश्यावृत्ित के धंधे में लगाने से पहले ले जाया जाता है। इस कस्बे का नाम टिनांनसिंगो है। हालांकि, यहां की आबादी करीब 13 हजार के आस-पास है, लेकिन वेश्यावृत्ित के लिए इस जगह ने कुख्याति हासिल की है। वेश्यावृत्ित वहां की मुख्य इंडस्ट्री बन गई है।

छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में युवा लड़कियों को पता ही नहीं होता है कि उस जगह से आने वाले पुरुष संदिग्ध हैं। लड़कियों को लगता है कि उन पुरुषों के साथ उनका भविष्य उज्जवल होगा और वे मानव तस्करों के झांसे में आ जाती हैं।

लड़कियों को लगता है कि पुरुष उनसे प्यार करते हैं और हर बार वेश्यावृत्ित में लड़कियों को धकेलने की यही कहानी दोहराई जाती है।

साभारः नई दुनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।