विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैरोबी से पीएम का पाक पर वार, ‘राजनीतिक हथियार के रूप में हो रहा आतंकियों का इस्तेमाल’

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2016 02:36 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jul 2016 07:43 PM (IST)

नैरोबी यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद को पनाह देकर जो उसका राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तमाल कर रहे हैं उसकी आलोचना होनी चाहिए।

News Article Hero Image

नैरोबी, एएनआई। केन्या के नैरोबी यूनिवर्सिटी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वहां के युवाओं के बीच अपने भाषण की शुरूआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूला चढ़ा और पौध रोपण के साथ की। इसके बाद मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान का बिना नाम लिए हुआ कहा कि हमें समान रूप से ऐसे देशों की कड़ी आलोचना करनी चाहिए जो आतंकियों को पनाह दे रहे हैं और फिर राजनीतिक हथियार के तौर पर उसका इस्तेमाल कर रहे हैं।


मोदी ने कहा कि हम अफ्रीक़ा के साथ लंबी अवधि की ऐसी साझेदारी चाहते हैं जो पुराने मॉडल्स पर आधारित ना हो। केन्या में भारतीय कंपनियों के महत्व को देखते हुए हमारी निवेश में साझेदारी काफी मजबूत और आकर्षक हुई है। मोदी ने कहा कि यह समय पारस्परिक निर्भरता का युग है। सुरक्षित केन्या और मजबूत अफ्रीक़ा आपका लक्ष्य है। इसे आपसे कोई नहीं छीन सकता है।

केन्या में पीएम मोदी ने कहा- ऐसा लग रहा है जैसे मिनी हिंदुस्तान में आए हैं

केन्या में भारत बनाएगा कैंसर अस्पताल

भारत केन्या की राजधानी नैरोबी में बनने वाले कैंसर अस्पताल के निर्माण का पूरा खर्च वहन करेगा। इसको लेकर हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर के बाद केन्या के राष्ट्रपति उहरू केन्याटा ने भारत का शुक्रिया अदा करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की एक कड़ी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर भाभाट्रोन का एक मॉडल भी केन्या के राष्ट्रपति को भेंट किया। भाभाट्रोन न्यूक्लियर मेडिसिन कैंसर थैरेपी मशीन है जिसको केन्या के लिए भारत बनाएगा। भारत और केन्या के बीच हुए करार की जानकारी देते हुए दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने एक ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि इन समझौतों से दोनोें देश विकास के पथ पर अग्रसर होंगे।
स्पेन: बुलफाइटिंग में वाइफ के सामने गई प्रोफेशनल बुलफाइटर की जान

साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्या को मजबूत साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि भारत और केन्या के बीच हुए समझौते दोनों देशों की तरक्की में सहायक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भारत केन्या में सबसे बड़ा निवेशक है और सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर भी है। लेकिन दोनों देशों में इससे भी कहीं आगे निकलने की क्षमता है। दोनों देश आपसी सहयोग से काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। पीएम मोदी ने यहां पर कहा कि केन्या के राष्ट्रपति ने जो बातें अपने संबोधन में कहीं हैं, वह न भूलने वाली बातें हैं। उनका संबोधन दोनों देशों के बीच प्यार और मजबूत रिश्तों को दर्शाता है।

समझौतों की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टैक्सटाइल के क्षेत्र में हुए समझौते से इस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखने को मिलेगा। इसके अलावा आज दोनों देशों के बीच साइबर सिक्योरिटी, मानव तस्करी रोकने और नशीलेे पदार्थों की स्मगलिंग काे रोकने संबंधी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए। दवाओं के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्या के राष्ट्रपति उहरू केन्याटा काेे प्रोटोकॉल तोड़कर उनसे मिलने आने और उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वह यहां पर मिले स्वागत सत्कार से बेहद अभिभूत हुए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल तंजानिया का दौरा खत्म करने के बाद नैरोबी पहुंचे थे। आज नैरोबी के स्टेट हाउस में उनका आधिकारिक स्वागत किया गया।

दोनों देशों के बीच हुए समझौते:-

- डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा से छूट दिए जाने सबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- दोनों देशों के बीच ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड और ब्यूरो ऑफ केन्या स्टेंडर्ड के बीच एक एएमयू भी साइन किया गया।
- केन्या के आईडीबी कैपिटल लिमिटेड को एसएमई के विकास के लिए भारत द्वारा 15 मिलियन डॉलर का योगदान देने के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए।
- डिफेंस कॉर्पोरेशन के क्षेत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
- नेशनल हाउसिंग पॉलिसी डिवलेपमेंट एंड मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी एक एमओयू पर हस्तारक्षर किए गए।
- टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए।

- डबल टेक्सेशन अवोएडेंस एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।