विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PoK में सर्जिकल स्ट्राइक से तिलमिलाया हाफिज सईद, कहा- जल्द लेंगे बदला

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sat, 01 Oct 2016 01:03 PM (IST)

आतंकी हाफिज सईद ने कहा है कि भारत को उसके द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक्स का अंजाम जल्द ही भुगतना होगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय कंमाडो द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन के बाद आतंकियों का आका और लश्कर ए तैयबा का प्रमुख हाफिज सईद बौखला गया है। उसने भारत को अंजाम भुगतने की गीदड़भभकी भी दी। इस सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकियों के करीब सात कैंपों को नष्ट कर दिया गया था, जिसमें से हर एक में करीब तीस से ज्यादा आतंकी थे।

इस हमले के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों को वहां से हटाना भी शुरू कर दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद डर से बिल में छिपनेवाले इस आतंकी का कहना है कि जो भारत पाकिस्तान को उसका पानी बंद करने की धमकी दे रहा है हम उससे बांध समेत पूरा राज्य ही छीन लेंगे।

सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विट्स आतंकी हाफिज मोहम्मद सईद ने भारत को यह कहते हुए धमकी दी है कि कश्मीर की आजादी के साथ ही भारत का बुरा दौर शुरू हो जाएगा। उसने इस बाबत कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उसने कहा है कि पाकिस्तान भारत से ऐसा बदला लेगा कि वह देखता रह जाएगा। इसमें पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश को अलग करने का भी बदला शामिल होगा।

सर्जिकल स्ट्राइक से डरे आतंकियों के आका बिल में छिपे, पाक ने भी दी चुप रहने की हिदायत

अपने एक अन्य ट्वीट में हाफिज ने पाकिस्तान सरकार और पाक आर्मी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि कश्मीर में कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है। यह केवल अजित डोभाल का किया हुआ साइकोलॉजिकल ऑपरेशन का ड्रामा है। भारत को उसकी सर्जिकल स्ट्राइक्स के लिए माकूल जवाब दिया जाएगा, यह ऐसा जवाब होगा कि अमेरिका भी उसकी मदद नहीं कर पाएगा।

इमरान की पीएम मोदी को गीदड़भबकी, कहा - नवाज जैसे डरपोक नहीं हैं हम

अपने एक ट्वीट में उसने एक बार फिर से भारत के खिलाफ आग उगलते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना को कश्मीर में चढ़ाई करनी चाहिए और उसको खुला छोड़ देना चाहिए। उसने अपने ट्वीट में यह भी कहा है कि भारत ने माना है कि उसने पीओके घुसकर पाकिस्तान पर हमला किया है, इसका जवाब भारत को जल्द ही दिया जाएगा। हाफिज से नवाज को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा हैै कि आप देश के पीएम है और आपको कश्मीरियों की उम्मीदों को पूरा करना चाहिए।

इमरान ने नवाज को बताया डाकू, कहा - देश का सबसे बड़ा टैक्स चोर

सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें