विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई हमले के बाद पाक पर हवाई हमला करने वाला था भारत: कसूरी

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 06 Oct 2015 10:46 AM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके जॉन मैक्केन के नेतृत्व वाले एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई हमलों के बाद उनसे मुलाकात की थी और आशंका जताई थी कि भारत लाहौर के नजदीक मुर्दिके में जमात उद

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके जॉन मैक्केन के नेतृत्व वाले एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई हमले के बाद उनसे मुलाकात की थी और आशंका जताई थी कि भारत लाहौर के नजदीक मुर्दिके में जमात उद दावा और लश्कर ए तैयबा के मुख्यालय पर ‘सर्जिकल’ हवाई हमले कर सकता है।

एक टीवी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कसूरी ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल लाहौर पहुंचा था जिसमें रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक भी शामिल थे।

1987 में राजीव गांधी सरकार का तख्ता पलट करना चाहती थी सेना

कसूरी ने अपनी किताब ‘नाइदर ए हॉक, नॉर ए डोव’ के इस हफ्ते विमोचन से पहले कहा कि वह तब विदेश मंत्री नहीं थे तब उन्हें एक अमेरिकी राजनयिक का फोन आया कि फलां-फलां आ रहे हैं । वह उनसे बात करना चाहते थे। उन्होंने मैक्केन के हवाले से कहा कि हम भारत होकर आए हैं जहां बहुत अधिक आक्रोश था। मुर्दिके पर सीमित हमला हो सकता है। कसूरी के अनुसार उन्होंने मैक्केन से कहा कि पाकिस्तान की सेना अपने क्षेत्र में हमले की स्थिति में माकूल जवाब देगी ।

पढ़ें: भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने में सक्षम

शिवसेना ने मोदी सरकार को ललकारा- लिखा अब तो दिखाओ हिम्मत

मोदी ने सैन्य कार्रवाई की तो तबाही मचा देगा पाक: कसूरी