विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा पर हो रही गोलाबारी में भारत को हुआ पाकिस्‍तान से ज्‍यादा नुकसान : पाक

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2016 02:35 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 03:10 PM (IST)

पाक सेना का कहना हैै सीमा पर हो रही गोलाबारी में उसे भारत की अपेक्षा आधा ही नुकसान झेलना पड़ा है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद (पीटीआई)। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलाबारी के बीच पाक सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मलिक जफर इकबाल का कहना है कि इस गोलाबारी में भारत को कहीं अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। उनका कहना है कि इस गोलाबारी में जितना नुकसान भारत को उठाना पड़ा है उससे अाधा ही नुकसान पाकिस्तान को उठाना पड़ा है। उनके मुताबिक इस दौरान जहां भारत के 40 जवान मारे गए हैं वहीं पाकिस्तान के केवल बीस जवानाें की ही मौत हुई है। उन्होंने इस बात की जानकारी गिलगिट और बाल्टिस्तान के दौरे के समय वहां मौजूदा सेना के अधिकारियों और सांसदों को दी है।

भारत पर सीजफायर तोड़ने का अारोप

पाक सेना की 10वीं कोर से जुड़े लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल ने भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका खामियाजा भारत को ज्यादा उठाना पड़ा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने जब-जब दिन में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की तब-तब पाकिस्तान ने इसका करारा जवाब दिया है और जब उन्होंने रात में गोलाबारी की तब भी उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। इकबाल का यह बयान पाक सेना के प्रमुख जनरल राहिल शरीफ द्वारा दिए गए उस बयान के एक दिन बाद अाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाक सेना ने भारत के 40 जवानों को मार गिराया है।

इकनॉमिक कॉरिडोर में बाधा पहुंचाना का आरोप

अपने बयान में उन्होंने भारत में रिहाइशी इलाकों में भी भारी नुकसान होने की बात कही थी। उन्होंने यह बयान उस वक्त दिया था जब कि खुंजरेब के दौरे पर गए थे। यह वही जगह है जहां पर चीन और पाकिस्तान के बीच इकनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने वहां पर एक एटीएम का भी उदघाटन किया था। उन्होंने भारत पर इस कॉरिडाेेर का काम बाधित करवाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि भारत की खुफिया एजेंसी इस तरह के काम में लिप्त हैं।

जम्मू कश्मीर में सामान्य हो रहे हालात, बंद का कोई असर नहीं

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, प्लांवाला और केरी सेक्टर में गोलाबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।