विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन में लुटेरों ने की भारतीय व्यवसायी की हत्या

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Oct 2013 10:29 PM (IST)

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी में लुटेरों के एक गिरोह ने भारतीय व्यवसायी शम्मी अटवाल (44) की लूटपाट के बाद ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। इस हमले में शम्मी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी में लुटेरों के एक गिरोह ने भारतीय व्यवसायी शम्मी अटवाल (44) की लूटपाट के बाद ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। इस हमले में शम्मी की पत्नी दीपा को भी चोटें आई हैं।

दो बेटों के पिता शम्मी पूर्वी लंदन में एक शीतलपेय कंपनी चलाते थे। मंगलवार को लुटेरों के एक गिरोह ने उनकी कंपनी के गोदाम में धावा बोला। उन्होंने गोदाम में मौजूद शम्मी की लोहे की छड़ों से बुरी तरह पिटाई की। बाद में वे शम्मी को घसीटकर बाहर सड़क पर ले आए और उन्हें ट्रक से कुचल डाला। लुटेरों की संख्या दस बताई जा रही है और सभी श्वेत थे। मेट्रोपॉलिटन पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड ने हत्या के इस मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से आगे आकर इस मामले में जानकारी देने की अपील की है।

पढ़ें : पगड़ी के अपमान पर बैंक पर किया मुकदमा

स्थानीय अखबार ईवनिंग स्टैंडर्ड में शम्मी के रिश्तेदार तरसेम सिंह के हवाले से कहा गया है, वह बहुत मेहनती था। काम के बाद बचा समय वह परिवार के साथ या गुरुद्वारे में बिताता था। अपने बच्चों से वह बहुत प्यार करता था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर