विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेडिसन स्क्वायर में मोदी भाषण कार्यक्रम के रोचक तथ्य

By Edited By:
Published: Mon, 29 Sep 2014 04:30 AM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 07:22 AM (IST)

अनिवासी भारतीय 2005 में मैडिसन स्क्वॉयर पर मोदी का कार्यक्रम करने वाले थे, लेकिन गुजरात दंगों के कारण अमेरिका ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

-मैनहट्टन स्थित मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन न्यूयॉर्क का सबसे महंगा इनडोर स्टेडियम है। इसमें सभा को संबोधित करने वाले मोदी पहले विदेशी नेता बने।

-सभास्थल पर 360 डिग्री में घूमने वाला मंच बनाया गया था।

-18 हजार अनिवासी भारतीय और दो हजार विशेष मेहमान इसमें शरीक हुए। इनके लिए बाकायदा टिकट रखे गए थे।

-भारत सहित 80 देशों में इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई।

-टाइम्स स्क्वॉयर की स्क्रीनों पर मोदी का भाषण दिखाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

-अनिवासी भारतीयों ने कार्यक्रम के लिए 20 लाख डॉलर (12 करोड़ रुपए) जुटाए। कार्यक्रम पर 9 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बाकी राशि दान कर दी जाएगी।

-अमेरिका में बसे गुजराती परिवारों के लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर डांडिया खेला।

-हाथों में तिरंगे लिए सैकड़ों लोग वहां भारत उत्सव जैसा नजारा पेश कर रहे थे।

-डीफ फूड और राजभोग स्वीट्स ने लंच की व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध करवाई।

- प्रख्यात गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रगान गाया।

-हेमा चौकसे के नेतृत्व में 15 लड़कियों ने 'रंगीला म्हारो डोलना' पर परफॉर्म किया।

2005 में नहीं हो सका था कार्यक्रम

अनिवासी भारतीय 2005 में मैडिसन स्क्वॉयर पर मोदी का कार्यक्रम करने वाले थे, लेकिन गुजरात दंगों के कारण अमेरिका ने मोदी को वीजा नहीं दिया था। उस वक्त मोदी की चेयर खाली रखकर कार्यक्रम हुआ था। मोदी ने गुजरात से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था। नौ साल बाद मोदी अब प्रधानमंत्री के रूप में वहां पहुंचे और ऐतिहासिक कार्यक्रम को संबोधित किया।

पढ़ें : मेडिसन स्क्वायर में मोदी की महत्वपूर्ण घोषणाएं

देखें : मोदी की अमेरिका यात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।