विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बगदाद में आत्मघाती हमले के बाद इराक के गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Wed, 06 Jul 2016 09:20 PM (IST)

बगदाद में हुए आत्मघाती हमले में करीब 250 लोगों की बेकसूर लोगों की मौत के बाद इराक के गृहमंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया।

News Article Hero Image

बगदाद, रायटर : इराक की राजधानी पर अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले के बाद देश के गृहमंत्री मुहम्मद गब्बन ने अपने पद इस्तीफा दे दिया। हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। गब्बन ने बगदाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है।

उन्होंने कहा कि विस्फोटकों से भरी कार पूर्वी प्रांत दियाला से आई थी। इसके लिए राजधानी की सुरक्षा में तैनात बलों के बीच तालमेल की कमी जिम्मेदार है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री आदिल हमौद ने बताया कि बगदाद हमले में मरने वालों की संख्या 250 हो गई है। आधे शवों की पहचान नहीं हो पाई। इसके लिए डीएनए जांच की जरूरत पड़ेगी। इस प्रक्रिया में 15 से 45 दिन लग सकते हैं।

मध्य बगदाद के कर्रादा बाजार में शनिवार देर रात विस्फोटकों से लदी कार से धमाका किया था। यह 13 साल पहले अमेरिकी सेना द्वारा सद्दाम हुसैन को अपदस्थ किए जाने के बाद का सबसे बड़ा हमला है। इसकी जिम्मेदारी आइएस ने ली है। इस हमले के बाद इराकी लोगों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने सरकार पर लोगों की सुरक्षा नहीं कर पाने का आरोप लगाया।