विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इराकी आतंकियों के हाथ लगे रासायनिक हथियार

By Edited By:
Published: Thu, 10 Jul 2014 07:05 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jul 2014 07:19 AM (IST)

आइएसआइएस आतंकियों ने बगदाद के उत्तर पश्चिम स्थित रासायनिक हथियारों के एक पूर्व भंडार पर कब्जा कर लिया है। इराक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। आइएसआइएस आतंकियों ने बगदाद के उत्तर पश्चिम स्थित रासायनिक हथियारों के एक पूर्व भंडार पर कब्जा कर लिया है। इराक ने संयुक्त राष्ट्र को इस बारे में सूचना दे दी है।

इराक ने बताया कि इस ठिकाने पर बहुत से रासायनिक हथियारों के साथ-साथ घातक रसायन सरीन या उसके अवशेष रसायनों से भरे 2,500 केमिकल रॉकेट रखे थे। इराक के यूएन राजदूत मोहम्मद अली ने यूएन महासचिव बान की मून को लिखे पत्र में बताया कि आतंकियों ने 11 जून को मुथन्ना स्थित इस ठिकाने और यहां रखे रासायनिक हथियारों व उपकरणों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने क्षेत्र के बंकर 13 और 41 पर कब्जे के भी संकेत दिए। 2004 में आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार इन बंकरों में जानलेवा रसायन सोडियम सायनाइड रखा है। यह रसायन रासायनिक हथियारों के प्रमुख एजेंट तबुन का मुख्य संवर्धक है।

बगदाद के पास मिले 53 शव

दक्षिणी बगदाद में इराकी फौजों ने बुधवार को 53 शव बरामद किए हैं। इनकी आंखों पर पट्टियां बंधी होने के साथ हाथों में हथकड़ी लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि शिया बहुल गांव खामिसिया के पास दर्जनों शव मिले हैं। इनके सीने और सिर पर गोलियां दागी गई हैं। बाबिल प्रांत के गवर्नर सादिक मदलूल ने बताया कि पीड़ितों को रातोंरात कार से लाकर यहां मारा गया।

कुर्द क्षेत्रों पर आतंकियों की मदद का आरोप

इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने उत्तर के स्वायत्त कुर्द क्षेत्र पर आतंकियों को शह देने का आरोप लगाया है। मलिकी ने कहा, 'हम इस पर शांत नहीं रह सकते। हम दाश, बाथ, अलकायदा और आतंकी गतिविधियों का मुख्यालय बन रहे अरबिल के प्रति चुप नहीं रह सकते।' आइएसआइएस को पहले अरबी में दाश कहा जाता था, वहीं बाथ पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन की प्रतिबंधित पार्टी का नाम है। उन्होंने बगदाद से अपने संबंधों को कमजोर करने के कुर्द नेताओं के फैसले पर चेतावनी भी दी।

पढ़ें: इराक में मलिकी को हटाने की मुहिम हुई तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।