Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आइएस ने तुर्क सैनिकों को जिंदा जलाया

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2016 09:57 PM (IST)

    आतंकी संगठन के कई ऑनलाइन अकाउंट और मैसेजिंग एप टेलीग्राम से गुरुवार को जारी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बेरुत, आइएएनएस : आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने तुर्की के दो सैनिकों को जिंदा जलाने का वीडियो जारी किया है। 19 मिनट का यह वीडियो उत्तरी सीरिया में फिल्माया गया है। आतंकी संगठन के कई ऑनलाइन अकाउंट और मैसेजिंग एप टेलीग्राम से गुरुवार को जारी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

    वीडियो में आतंकी दोनों सैनिकों को घसीटकर पिंजरे से बाहर निकालते, बांधते और जलाते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने के लिए तुर्की को विनाश की धमकी भी आतंकी दे रहे हैं। जलाए जाने से पहले दोनों सैनिकों को खिलाफत के खिलाफ लड़ाई का गुनाह कुबूल करते दिखाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि सीरिया में आइएस के खिलाफ तुर्की जमीन पर भी लड़ रहा है और हवाई हमले भी कर रहा है। आइएस ने पिछले महीने उसके दो सैनिकों को अगवा कर लिया था। वीडियो में बताया गया है कि दोनों सैनिकों को अलेप्पो के पास से पकड़ा गया था। इस वीडियो ने फरवरी 2015 में जॉर्डन के लड़ाकू विमान के पायलट की जिंदा जलाकर आतंकियों द्वारा की गई हत्या की याद ताजा कर दी है।