विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीबिया में आइएस ने भारतीयों समेत 20 को किया अगवा

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Wed, 18 Mar 2015 07:24 AM (IST)

आइएस आतंकियों ने उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया के एक अस्पताल पर हमला करके वहां से 20 चिकित्सा कार्यकर्ताओं का अपहरण कर लिया। 30 बंदूकधारियों ने सोमवार को लीबिया के शहर सिर्टे स्थित इब्न सिना अस्पताल पर हमला किया और इन कर्मियों को अगवा कर लिया।

News Article Hero Image

त्रिपोली। आइएस आतंकियों ने उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया के एक अस्पताल पर हमला करके वहां से 20 चिकित्सा कार्यकर्ताओं का अपहरण कर लिया। 30 बंदूकधारियों ने सोमवार को लीबिया के शहर सिर्टे स्थित इब्न सिना अस्पताल पर हमला किया और इन कर्मियों को अगवा कर लिया।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अगवा हुए लोगों में अधिकतर विदेशी हैं। ये फिलीपींस, यूक्रेन, भारत और सर्बिया से हैं। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि अगवा हुए भारतीय कर्मियों की असल संख्या कितनी है। बता दें कि कुछ वक्त पहले आइएस आतंकियों ने केरल की नर्सों को इराक के तिकरित से अगवा कर लिया था। हालांकि, भारत सरकार की कोशिशों के बाद 46 नर्सों को रिहा कराने में कामयाबी मिली थी।

लीबिया के अल घानी ऑयल फील्ड से हाल ही में फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, चेकोस्लोवाकिया, घाना और बांग्लादेशी मूल के कुछ लोगों को अज्ञात स्थान के लिए ले जाया गया। लीबिया ने इसके पीछे आइएस का हाथ बताया था। जिस शहर सिर्टे में हालिया वाकया हुआ है वह पूर्व तानाशाह गद्दाफी का गृहनगर है। यहीं उनकी हत्या भी हुई थी। बीते कुछ वक्त में यह जगह आइएस के गढ़ में तब्दील हो चुकी है। दिसंबर और जनवरी में भी आतंकियों ने यहां इजिप्ट के 21 इसाईयों को अगवा किया था और बाद में उनकी हत्या भी कर दी गई थी।

[साभार: आइ नेक्स्ट]

मुस्लिम कट्टरपंथियों को छोटे कपड़ों पर आपत्ित, रद हुआ महिला फुटबॉल मैच

जेहाद के लिए 20 हजार में बच्चे खरीद रहा है आइएस