विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस से जुड़ा भारतीय युवक मारा गया

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Aug 2014 08:17 PM (IST)

देश-विदेश पेज के लिए नोट : खबर में ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार जरूरी अपडेट किया गया है। ................ - तीन अन्य लड़कों के साथ मई में चला गया थ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई [राज्य ब्यूरो]। महाराष्ट्र से भागकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट [आइएस] का हिस्सा बने भारतीय युवक आरिफ माजिद की मौत हो गई है। आरिफ उन चार लड़कों में एक था, जो इराक में आइएस से जुड़ गए थे।

आरिफ की मौत की खबर उसके परिवारवालों को मुंबई में सुबह छह बजे फोन पर मिली। इसके बाद परिजनों ने दोपहर एक बजे नमाज-ए-जनाजा पढ़ा। 22 वर्षीय आरिफ और तीन अन्य लड़के अमन नायक टंडेल, शाहिद फारुकी टंकी और फहाद तनवीर शेख अचानक घर से लापता हो गए थे। अन्य तीनों लड़कों की उम्र भी 20 से 25 साल के बीच है।

मुंबई के कल्याण पुलिस थाने में चारों के लापता होने की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में खबर मिली कि चारों लड़के आइएस में शामिल होने के उद्देश्य से तीर्थयात्रियों के एक जत्थे के साथ 23 मई को बगदाद के लिए रवाना हो गए। बुधवार को आइएस की वेबसाइट में दावा किया गया कि इराक में जारी लड़ाई के दौरान आरिफ की मौत हो गई।

इसके अनुसार, भारतीय युवक मरने वालों में शामिल था। आरिफ ने 25 मई को अपने परिवार से आखिरी बार संपर्क किया था। घर छोड़ने से पहले परिवारवालों के नाम लिखे आखिरी पत्र में आरिफ ने कहा था कि मैं एक पाक सफर पर जा रहा हूं, मैं अब यहां नहीं रहना चाहता।

ारा गया अमेरिकी जिहादी इस्लामिक स्टेट के लिए सीरिया में लड़ रहे एक अमेरिकी जिहादी की मौत हो गई है। जिहादी का नाम डगलस मैकऑथर मैक्कन था। यह अमेरिका का पहला जिहादी है, जिसकी मौत हो गई। व्हाइट हाउस ने मैक्कन की मौत की पुष्टि की है। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हिंसक जिहाद के लिए विदेश जाने वाले व्यक्तियों की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए हम हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।