Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे बिडेन

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2016 06:55 PM (IST)

    यदि चुनाव में विजयी होते हैं तो वह अमेरिका में अभी तक के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। तब वह 78 वर्ष के हो चुके होंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि 2020 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में वह भी शामिल हो सकते हैं। कैपिटल हिल में एक दिन पहले सोमवार को 74 वर्षीय उपराष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा कि वह 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में विजयी होते हैं तो वह अमेरिका में अभी तक के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। तब वह 78 वर्ष के हो चुके होंगे। बिडेन ने 2015 में राष्ट्रपति चुनाव में नहीं उतरने की घोषणा की थी। संवाददाताओं ने पूछा कि कहीं इस तरह का बयान वह मजाक में तो नहीं दे रहे हैं। थोड़ी देर तक चुप रहने के बाद उन्होंने कहा कि वह किसी भी संभावना से इन्कार नहीं कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा, 'मैं चुनाव नहीं लड़ने का वचन नहीं दे रहा हूं। मैं और कुछ भी तय नहीं कर रहा हूं। कई बदलाव आते रहते हैं।'

    पढ़ें- सांस्कृतिक संपत्ति बना भारत में अमेरिकी राजदूत का सरकारी आवास

    पढ़ें- अमेरिका में महिला मुस्लिम पुलिस अफसर को आइएस आतंकी कहा