विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जस्टिन बीबर ने जुर्म कबूला

By Edited By:
Published: Thu, 14 Aug 2014 01:10 AM (IST)Updated: Thu, 14 Aug 2014 01:12 AM (IST)

किशोरों के बीच लोकप्रिय कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने बुधवार को अमेरिका की एक अदालत में लापरवाही से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मियामी। किशोरों के बीच लोकप्रिय कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने बुधवार को अमेरिका की एक अदालत में लापरवाही से गाड़ी चलाने का अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में अभियोजन की सिफारिश पर मियामी की कोर्ट ने 20 वर्षीय बीबर पर 50 हजार डॉलर दान करने के अलावा जुर्माना भी लगाया है।

मियामी डेड काउंटी कोर्ट में सुनवाई के दौरान बीबर हालांकि मौजूद नहीं थे। बचाव पक्ष के वकील मार्क शापिरो ने बताया कि बीबर पहले ही 50 हजार डालर बच्चों की एक संस्था को दान कर चुके हैं। तेज रफ्तार कार चलाने के आरोप में बीबर को मियामी पुलिस ने इस साल 23 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन मूत्र की जांच में मारिजुआना की मौजूदगी का पता चला था। साथ ही, उनके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता भी समाप्त हो चुकी थी। बीबर पहले भी विवादों में रहे हैं। उन पर अपने पड़ोसी के घर पर अंडे फेंकने का भी आरोप लग चुका है।

पढ़ें: बीबर ने कराई फोटोग्राफर के खिलाफ शिकायत

पढ़ें: जस्टिस बीबर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।