विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के सबसे महंगे विज्ञापन में दिखेंगी करीना

By Edited By:
Published: Mon, 30 Dec 2013 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2013 06:21 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पाकिस्तान के सबसे महंगे विज्ञापन में नजर आएंगी। 33 वर्षीय करीना द्वारा विज्ञापन के लिए स्वीकृति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पाकिस्तान के सबसे महंगे विज्ञापन में नजर आएंगी। 33 वर्षीय करीना द्वारा विज्ञापन के लिए स्वीकृति दिए जाने के बाद पाकिस्तान की मोबाइल कंपनी क्यू मोबाइल की ओर से कहा गया कि इस भारतीय अभिनेत्री के आ जाने से कंपनी में नई ऊर्जा का संचार होगा और इसकी स्थिति मजबूत होगी। इस कंपनी का मोबाइल फोन पाकिस्तान में सबसे अधिक बिकता है।

पढ़ें: कोलावेरी पर थिरकेंगी करीना

क्यू मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीशान अख्तर ने कहा, 'करीना प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड की नंबर एक अभिनेत्री के उनके दर्जे ने भी हमें करीना को अपना ब्रांड एंबेसडर चुनने के लिए प्रेरित किया। पाकिस्तान की नंबर एक मोबाइल फोन कंपनी होते हुए हम अपने काम में कोई कमी नहीं होने देना चाहते हैं।' पिछले वर्ष करीना ने भारत में एक शराब कंपनी के साथ विज्ञापन के लिए पांच करोड़ रुपये में अनुबंध किया था। यह पूछे जाने पर कि थाइलैंड में शूट किए जाने वाले विज्ञापन के लिए करीना ने कितनी राशि ली है, अख्तर ने कहा कि हम इसे निवेश मानते हैं, लागत नहीं। इसलिए इसे गुप्त रखा जाना चाहिए। उन्होंने कूय मोबाइल द्वारा करीना को पाकिस्तान लाए जाने के विचार को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'हम उन्हें पहले भी पाकिस्तान बुला चुके हैं। लाखों परिवार उन्हें कूयमोबाइल के विज्ञापन में देखेंगे।' गौरतलब है कि बॉलीवुड सितारों के पाकिस्तान में बहुत प्रशंसक हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।