विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करजई ने कहा, नाटो मिशन के कारण फायदे से ज्यादा नुकसान

By Edited By:
Updated: Tue, 08 Oct 2013 04:28 PM (IST)

देश-विदेश पेज के लिए --------------- -राष्ट्रपति हामिद करजई के सख्त रुख से लटका अमेरिका क

News Article Hero Image

लंदन। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई नें नाटो मिशन की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे उनके देश को फायदे से ज्यादा नुकसान हुआ है। यही नहीं उन्होंने अमेरिका के साथ होने वाले सुरक्षा समझौते के प्रति भी सख्त रवैया अपना लिया है जिससे यह खतरे में पड़ गया है। समझौते के तहत अगले वर्ष नाटो सेना की वापसी के बावजूद अमेरिकी सेना अलकायदा से मोर्चा लेने के लिए रुकी रहेगी।

बीबीसी व‌र्ल्ड न्यूज के याल्दा हाकिम से करजई ने कहा, 'सुरक्षा के मोर्चे पर नाटो मिशन के कारण अफगानिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है क्योंकि देश सुरक्षित नहीं है। हम आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट सीधी लड़ाई चाहते थे'। अमेरिका के साथ सुरक्षा समझौते के मसले पर उन्होंने कहा 'यदि यह समझौता उनके देश में शांति और सुरक्षा मुहैया नहीं कराता तो इसे अफगानिस्तान नहीं चाहता है। कोई भी समझौता उनके देश के हितों और उद्देश्यों के अनुकूल होना चाहिए'। हालांकि अमेरिका को उम्मीद है कि अफगानिस्तान में अगले वर्ष होने वाले चुनाव से पूर्व समझौते पर सहमति बन सकती है।

गौरतलब है कि नाटो द्वारा अभियान रोकने और इस वर्ष सुरक्षा जिम्मेदारी अफगान सेना के हवाले किए जाने के बाद से देश में हिंसा बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही तक एक हजार से अधिक नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि दो हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 23 फीसद ज्यादा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर