यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ड्रोन हमले में मारा गया हक्कानी नेटवर्क का कमांडर सिराजुद्दीन
हक्कानी नेटवर्क के कमांडर सिराजुद्दी खदेमी को अफगानिस्तान में बुधवार की रात किए गए ड्रोन हमले में मार गिराया गया।

काबुल, आईएएनएएस। खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क का मुख्य सरगना आखिरकार ड्रोन हमले में मारा गया। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए ड्रोन में हक्कानी नेटवर्क ढेर हो गया।
ये भी पढ़ें- यहां हर तीन दिन में दो बुजुर्गों का होता है ये हाल...
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, ये हमले बुधवार की रात को सरवाजा जिले में किए गए। जिसके बाद काफी तादाद में बरामद हथियार और बारुद को भी बर्बाद कर दिया गया। कमांडर सिराजुद्दीन खदेमी को उग्रवादियों को हर तरीके से मदद देने के लिए इंचार्ज बनाया गया था। हक्कानी नेटवर्क के अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत और काबुल में ज्यादातर ऑपरेशन्स चल रहे हैं।

