यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
...जब बोले डोनाल्ड ट्रंप, अगर इवांका नहीं होती बेटी तो कर रहा होता डेट
डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बोल के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। ट्रंप का कहना है कि जो सच होता है। उसे वो कहने में हिचकते नहीं हैं।

नई दिल्ली (जेेएनएन)। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बोल के लिए सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें शायद ही इस बात की परवाह होती है कि उनके बयानों के बाद खुद लोग उनका मजाक बनाएंगे। ट्रंप के उन कुछ खास बयानों का जिक्र करना जरूरी हो जाता है। जिसकी वजह से वो कभी अपने को कभी गैरों के निशाने पर रहे।
- अगर इवांका उनकी बेटी नहीं होती तो शायद वो उससे डेट कर रहे होते।
- मेरी उंगलियां मेरे शरीर के दूसरे हिस्सों से ज्यादा खूबसूरत हैं। उन्हें बेहतर ढंग से गढ़ा गया है।
- मैंने कभी डाइट कोक पीते हुए किसी शख्स को दुबले होते नहीं देखा।
-मेरा आइक्यू सबसे बेहतर है। जिसे आप सब लोग जानते हैं।आप खुद को मुर्ख न मानें क्योंकि उसमें आपका दोष नहीं है।
- मेरे सबसे विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि बराक ओबामा का बर्थ सर्टिफिकेट जाली है।
- स्वीटी तुम्हारा धन्यवाद। स्वीटी वो लड़की थी जो WTC हमले के दौरान जिंदा बच गयी थी।
- मैं चाहता हूं कि अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर पूरी तरह से बैन लगे।
-मेेरे बहुत से दोस्त समलैंगिक हैं। लेकिन मैं परंपरावादी हूं।
-एरियाना हफिंग्टन अंदर और बाहर दोनों जगहों से बदसूरत हैं। अच्छा हुआ उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया।
-मैं अमेरिका के दक्षिणी सीमा पर ग्रेट वॉल बनाउंगा। इसके लिए मेक्सिको को भुगतान करना होगा। मुझसे बेहतर कोई दूसरा ग्रेट वॉल नहीं बना सकता।
-मेक्सिको अच्छे लोगों को अमेरिका नहीं भेज रहा है। जो लोग मेक्सिको से आ रहे हैं वो अपने साथ ड्रग्स और हथियार ला रहे हैं।
- जितनी भी महिलाएं अप्रेंटिस के तौर पर काम कर रही थीं, जाने या अनजाने में उन्होंने फ्लर्ट किया।
- मेरी सबसे बड़ी सुंदरता ये है कि मैं धनवान हूं।
-न्यूयॉर्क जम रहा है। यहां ग्लोबल वॉर्मिंग की जरूरत है।
-असल मुद्दा ये है कि आप जरुरत से ज्यादा लालची नहीं हो सकते हैं।
- मुझसे बड़ा या बेहतर और कोई नहीं है।

