विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयानों का कौन है सूत्रधार

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Mon, 20 Jun 2016 12:39 PM (IST)

ट्रंप अपने बयानों द्वारा सुर्खियों में रहते हैं। वो कहते हैं कि हिलेरी क्लिंटन किसी भी माएने में अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन उनके बयानों की भाषा को कौन तैयार करता है, ये एक दिलचस्प बात है। रॉय कुन वो शख्स हैं जो ट्रंप की आक्रामक भाषा के प्रणेता बताए जाते हैं। पेशे से वकील कुन वो शख्स हैं जो ट्रंप की तरह ही विवादित रहे हैं। कुन के बारे में बताया जाता है कि वो अपनी कामयाबी के लिए नैतिक-अनैतिक भाषा का इस्तेमाल करने से नहीं चुकते हैं।

कुन न्यूयॉर्क के न्यायिक हलके में अपने विरोधियों को किनारे लगाने के लिए अनैतिक रास्तों का सहारा लेते रहे हैं। एक ऐसा ही वाक्या है जब ट्रंप अपनी कंपनी में मुस्लिमों के प्रति भेदभाव के मामले में अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे थे। उस वक्त कुन ने उन्हें सलाह दिया कि आप साफ तौर में बोलें कि ऐसे लोगों को नरक में जाने की जरूरत है।

फिर डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर रिपबल्किन नेता

द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से पहले ट्रंप ने कुन से सलाह मशविरा किया। कुन ने बताया कि आर आक्रमण, प्रति आक्रमण और कभी माफी न मांगने वाले शख्सियत के तौर पर खुद को पेश करें। ट्रंप ने कुन के बताए हुए रास्ते पर जाने का फैसला किया। इसका असर प्राइमरी चुनाव में देखने को मिला। ट्रंप ने न केवल अपने खिलाफ उम्मीदवार टेड क्रुज के ऊपर तीखे कमेंट करते रहे। बल्कि हिलेरी क्लिंटन के ऊपर विवादित टिप्पणी करने से नहीं चुकते हैं।