विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाह! चिकेन के चमड़े से ही सूट बना दिया

By Edited By:
Updated: Sat, 16 Aug 2014 11:43 AM (IST)

हालांकि कई लोगों को अजबो-गरीब काम करने का शौक होता है, लेकिन क्या किसी इंसान को चिकन से बना सूट पहनने का भी शौक हो सकता है। जी हां ये सच है। दुनिया मे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। हालांकि कई लोगों को अजीबो-गरीब काम करने का शौक होता है, लेकिन क्या किसी इंसान को चिकन से बना सूट पहनने का भी शौक हो सकता है। जी हां ये सच है। दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जिसने ये कारनामा कर दिखाया है। इसने न कि चिकन से बना सूट पहना बल्कि उसे पहनकर सड़कों पर घूमने भी निकल गया।

ऐसा करते हुए जब लोगों ने इसे देखा तो दंग रह गए कि भला क्या कोई इंसान ऐसा भी कर सकता है। मेट्रो के अनुसार लंदन में रहने वाले और पेशे से आर्टिस्ट विक्टर इवानोव को नई चीजें बनाना बेहद पसंद है। उन्होंने ने चिकन से ऐसा सूट बनाया है और इसका प्रयोग किसी और पर नहीं बल्कि खुद पर ही कर डाला। इसें पहनकर वो लंदन की सड़कों पर घूमने निकल गए जिसे देखने वाले ने भी अपनी दांतों तले उंगली दबा ली।

चिकन से बना सूट पहनकर सबको आश्चर्य में डालने वाले विक्टर का कहना है कि ये एक आर्ट है जिसको उन्होंने जन्म दिया है। वो इस ड्रेस को पहनकर बड़ी शान से लंदन की सड़कों पर घूमें। इतना ही नहीं बल्कि,विक्टर ने अपने इस प्रोजेक्ट को 'फ्लेश' नाम भी दिया है। उनका मानना है कि चिकन को वैसे भी खरीद-बेच के काम के काम में लाया जाता है, इसलिए उसका आर्टिस्टिक चेहरा बनाकर उसे पब्लिक में लाना चाहिए।

पढ़ें: अस्पताल ने जिंदा मरीजों को बना दिया मुर्दा

पढ़ें: अपनी सेक्स लाइफ से खुश नहीं हैं अधिकांश ब्रिटिश