यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पेरिस आतंकी हमले को अंजाम देने वाला अब्देल है समलैंगिक!
बीते साल नवंबर माह में हुए पेरिस हमले के मुख्य संदिग्ध आरोपी सालाह अब्देस्लाम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पेरिस आतंकी हमले में 130 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

ब्रसेल्स। बीते साल नवंबर माह में हुए पेरिस हमले के मुख्य संदिग्ध आरोपी सालाह अब्देस्लाम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पेरिस आतंकी हमले में 130 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
सालाह अब्देस्लाम के जिंदा पकड़े जाने के बाद एक अंग्रेजी अखबार ने उसके समलैंगिक होने का दावा किया है। अखबार का दावा है कि अब्देस्लाम कई बार समलैंगिकों के बार में जाते हुए देखा जाता था। पेरिस हमले के एक सप्ताह पहले भी वह बार में पार्टी करने गया था।
क्लब में काम करने वाले बार्टेंडर जूलियन का कहना है कि अब्देस्लाम एक किराए के मकान में रहता था और कई बार क्लब की पार्टियों में आता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रसेल्स में सन् 1989 में जन्में अब्देस्लाम ने महज 14 साल की उम्र में अपने घर में आग लगा दी थी। हालांकि इस घटना से पहले तक उसे महज एक स्मोकर की तरह ही देखा जाता था।
वहीं, अब्देस्लाम के पड़ोसियों ने बताया कि वह बाइकों का काफी शौकीन था। इसके साथ ही बिना दाढ़ी के रहने वाले अब्देस्लाम को खेल में फुटबॉल भी काफी पसंद था। पड़ोसियों का मनना है कि अब्देस्लाम पेरिस अटैक का आरोपी नहीं हो सकता है। एक पड़ोसी ने बताया, 'अब्देस्लाम के बारे में हम लोगों में से कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता है कि वह आतंकी हमला कर सकता है।'

