विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंभीर बीमारी के बाद भी 100 कुंवारी लड़कियों से बनाया शारीरिक संबंध

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 27 Jul 2016 08:23 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 01:11 PM (IST)

दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी में एक अजीबोगरीब परंपरा के तहत बच्चियों के साथ सेक्स करने वाला एरिक एनीवा गंभीर बीमारी से ग्रसित है।

News Article Hero Image

मलावी(एएफपी)। परंपरा के नाम में कुंवारी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाला शख्स एचअाईवी संक्रमित है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी में एक अजीबोगरीब परंपरा के तहत बच्चियों के साथ सेक्स करने वाला एरिक एनीवा एचअाईवी संक्रमित भी है। इस शख्स पर 100 से अधिक किशोरियों के साथ सेक्स करने का आरोप है। इनमें से कुछ बच्चियों की उम्र 12 से 13 साल की है। शख्स ने एक रस्म के तहत बच्चियों से सेक्स किया, जिसके लिए उसे उनके परिवार वालों ने पैसे भी दिए।

एनीवा मलावी के दक्षिणी जिले नीसांजे का रहने वाला है। उसे मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में बच्चियों के साथ सेक्स करने की बात कबूल करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। एनीवा ने मीडिया को बताया था कि बच्चियों के साथ सोने के लिए उसे उनके घरवालों ने 4 से 7 डॉलर तक का भुगतान किया।

पढ़ेंः परंपरा के नाम पर यहां लड़कियों को करना पड़ता है ये घिनौना काम

दरअसल इस अफ्रीकी देश में एक रस्म है, जिसके तहत लड़कियों के परिपक्व होने यानी कि पहली माहवारी आने के बाद एक शख्स के साथ सेक्स करना पड़ता है। उस शख्स को 'हायना' कहते हैं। एरिक एनीवा ने 'हायना' के तौर पर ही बच्चियों के साथ सेक्स किया है। मलावी में इस रस्म को लड़कियों के 'यौन शुद्धिकरण' के तौर पर लिया जाता है।

पहली माहवारी के बाद लड़कियों के साथ सेक्स करने के लिए खुद उनके माता-पिता ही 'हायना' से रिक्वेस्ट करते हैं। इसके लिए 'हायना' को पैसे भी मिलते हैं। लड़कियों को अच्छी पत्नी बनाने और बीमारियों से बचाने के नाम पर मलावी में यह रस्म चली आ रही है।

पढ़ेंः आधी रात बहन को इस हालत में देख उड़ गए भाई के होश, और फिर...

डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर लापोजो ने बताया कि एनीवा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पिछले हफ्ते बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में एनीवा ने स्वीकार किया था कि वह एचअाईवी संक्रमित है। साथ ही वह अब तक बिना किसी प्रोटेक्शन के 100 से अधिक लड़कियों के साथ सेक्स कर चुका है।

मलावी के राष्ट्रपति पीटर मुथारिका ने एनीवा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। साथ ही इस पूरे मामले में लड़कियों के परिवारवालों की भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि नुकसान पहुंचाने वाली परंपरा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।

पढ़ेंः होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, व्हाट्स एप के जरिये ग्राहकों को लुभाया जाता था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।