विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगलयान सही राह पर, अगस्त में नहीं होगा कोई बदलाव

By Edited By:
Updated: Sat, 02 Aug 2014 02:51 PM (IST)

इसरो के वैज्ञानिक अगस्त में मंगलयान को सही मार्ग पर रखने के लिए प्रक्षेप पथ में जो सुधार करने वाले थे, अब उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इस वजह से कि मंगल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चैन्नई। इसरो के वैज्ञानिक अगस्त में मंगलयान को सही मार्ग पर रखने के लिए प्रक्षेप पथ में जो सुधार करने वाले थे, अब उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इस वजह से कि मंगलयान निर्धारित मार्ग पर ही आगे बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के जरिये यह जानकारी दी है।

इसमें कहा गया है कि मंगलयान अपने प्रक्षेपण पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के प्रबंधकों ने ट्रेजेक्टरी करेक्शन मनूवर (टीसीएम) यानी प्रक्षेप पथ में सुधार के उपाय करने की जरूरत को खारिज कर दिया है। यह भी कहा गया है कि इसका मतलब है कि इस पूरे अभियान में केवल तीन टीसीएम की जरूरत है, जबकि पूरी यात्रा के दौरान कुल चार टीसीएम की योजना बनाई गई थी।

पिछले माह इसरो ने कहा था कि मंगलयान ने अब तक 54 करोड़ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। यानी अपनी 80 फीसद यात्र पूरी कर चुका है। इसे मंगल ग्रह के पास 24 सितंबर को पहुंचना है। चार सौ करोड़ रुपये की लागत वाले इस अभियान की शुरुआत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पिछले साल पांच नवंबर को हुई थी।

पढ़ें : मंगल ग्रह के और करीब पहुंचा भारतीय मिशन

पढ़ें : 75 दिनों बाद मंगलायन का लाल ग्रह से होगा मिलन