विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पलमीरा में आइएस की प्रताडऩा के शिकार बने 40 लोगों के शव मिले

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Sat, 02 Apr 2016 08:06 PM (IST)

सीरियाई शहर पलमीरा में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) की दरिंदगी के शिकार बने 40 लोगों के शव मिले हैं।

News Article Hero Image

दमिश्क। सीरियाई शहर पलमीरा में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) की दरिंदगी के शिकार बने 40 लोगों के शव मिले हैं। समाचार एजेंसी सना के अनुसार पड़ोस के अल झाजिया में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान ये शव मिले। ज्यादातर शव महिलाओं और बच्चों के हैं। इनमें से कुछ के सिर कटे हैं, जबकि कुछ को मौत के पहले बुरी तरह प्रताडि़त किया गया था।

इस प्राचीन शहर में आतंकियों ने मई 2015 में कम से कम 400 लोगों की सामूहिक रूप से हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग थे। इस शहर पर 27 फरवरी को रूसी हवाई हमलों की मदद से सीरियाई सेना दुबारा नियंत्रण हासिल करने में सफल रही थी। सूत्रों के अनुसार शहर में आइएस द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंगों और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का फिलहाल अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि करीब दो हजार साल पहले बसाए गए पलमीरा शहर पर कब्जे के बाद आतंकियों जमकर कोहराम मचाया था। कत्लेआम के साथ-साथ रोमन साम्राज्य की पहचान रहे भग्नावशेषों को नष्ट कर दिया था। इनमें से कई अवशेष तो संयुक्त राष्ट्र की विश्व विरासत स्थल में शामिल थे। सीरियाई सरकार के अनुसार इस शहर की प्राचीन पहचान बहाल करने में कम से कम पांच साल लगेंगे।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें